⚡
Breaking News

सोनपुर मेले में पशुपालन विभाग के मुख्य पंडाल का हुआ उद्घाटन, केंद्रीय अपर सचिव ने लिया चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा

2 Min Read

सारण, 26 नवंबर (हि.स.)। बिहार में सारण जिले के सोनपुर में विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र मेला में पशुपालकों और व्यापारियों की सुविधा के लिए पशुपालन विभाग द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इसी क्रम में जिला पशुपालन मुख्य पंडाल का उद्घाटन सारण क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक डॉ कांता प्रसाद ने किया। इस अवसर पर केंद्र सरकार के डेयरी एवं पशुपालन विभाग के अपर सचिव रामाशंकर सिन्हा मुख्य रूप से पहुंचे।

SHAILFORD
विज्ञापन

अपर सचिव रामाशंकर सिन्हा ने निदेशालय पटना के डॉ दिनेश कुमार जौनपुरी और वैशाली के जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ रविशंकर विद्यार्थी के साथ मेला परिसर में संचालित अस्थायी पशु चिकित्सा शिविरों, घोड़ा वार्ड एवं बकरी वार्ड का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने पशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण और उपलब्ध कराई जा रही उपचार सुविधाओं की बारीकी से समीक्षा की।

उद्घाटन समारोह में सारण के जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार दास, डॉ. हिमांशु, डॉ. दिलीप झा, डॉ. शिवशंकर एवं डॉ. संतोष कुमार सहित कई विभागीय कर्मी उपस्थित रहे।

DOON
विज्ञापन

विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मेले में कुल 1,113 घोड़े पहुंचे हैं, जिनमें से अब तक 194 घोड़ों की बिक्री हो चुकी है। घोड़ों की अधिकतम कीमत 1,80,000 रुपये और न्यूनतम 25,000 रुपये दर्ज की गई है। इसके अलावा मेले में 216 बकरी-भेड़ कुल 91 की बिक्री, अधिकतम कीमत 24,000 रुपये, 115 कुत्ते, 12 फ्रिजियन, 02 गिर, 01 साहिवाल, 04 भैंस और 06 देशी बछौर बैल 04 की बिक्री मौजूद हैं।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों के अनुसार मेला परिसर और सोनपुर स्थित पशु चिकित्सा शिविर में अब तक कुल 108 बीमार पशुओं का उपचार किया जा चुका है। पशुपालन विभाग की समुचित व्यवस्थाओं के कारण सोनपुर का यह ऐतिहासिक पशु मेला अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕