भागलपुर, 06 जून (हि.स.)। भागलपुर के खेल भवन सह व्यायामशाला में शनिवार को 16वीं बिहार राज्य सब जूनियर एवं जूनियर वुशू प्रतियोगिता 2026 का उद्घाटन जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता तीन दिनों तक आयोजित की जा रही है। इस मौके पर भागलपुर वुशू संघ के महासचिव ने बताया कि प्रतियोगिता में बिहार के 22 जिलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। Saran Teachers’ Constituency | बगहा में शिक्षकों से मिले डॉ. राहुल राज, कहा– शिक्षक सम्मान और अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में करीब 250 खिलाड़ी विभिन्न वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य राज्य में वुशू खेल को बढ़ावा देना और खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करना है। Horoscope | कर्क, सिंह, तुला सहित पांच राशियों का आज खुलेगा भाग्य, जानें मेष से मीन राशि का दैनिक राशिफल उद्घाटन समारोह में जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार, बिहार वुशू संघ के महासचिव सुमन मिश्रा, भागलपुर वुशू संघ के संरक्षक डॉ. तपन घोष, डॉ. पवन पोद्दार, अध्यक्ष राजीवकांत मिश्रा, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ईशा मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। मंत्री दीपक प्रकाश बने एमएलसी, प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न मुकाबलों में राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
भागलपुर, 06 जून (हि.स.)। भागलपुर के खेल भवन सह व्यायामशाला में शनिवार को 16वीं बिहार राज्य सब जूनियर एवं जूनियर वुशू प्रतियोगिता 2026 का उद्घाटन जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता तीन दिनों तक आयोजित की जा रही है। इस मौके पर भागलपुर वुशू संघ के महासचिव ने बताया कि प्रतियोगिता में बिहार के 22 जिलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में करीब 250 खिलाड़ी विभिन्न वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य राज्य में वुशू खेल को बढ़ावा देना और खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करना है।
उद्घाटन समारोह में जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार, बिहार वुशू संघ के महासचिव सुमन मिश्रा, भागलपुर वुशू संघ के संरक्षक डॉ. तपन घोष, डॉ. पवन पोद्दार, अध्यक्ष राजीवकांत मिश्रा, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ईशा मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न मुकाबलों में राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ