प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास की खबरों के बाद निराश हुए अरिजीत सिंह के फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है। गायक ने पहले ही संकेत दिया था कि उनकी कुछ परियोजनाएं अभी बाकी हैं और अब उन्हीं में से एक की पहली झलक सामने आ गई है। फिल्म ‘इकोज ऑफ अस’ से अरिजीत की आवाज में गाया गया नया गाना ‘तेरे संग’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसने संगीत प्रेमियों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। इस गाने की खास बात यह है कि इसमें अरिजीत सिंह के साथ यूलिया वंतूर की आवाज भी सुनाई देगी। ‘तेरे संग’ दोनों कलाकारों का पहला म्यूजिकल कोलैबरेशन है। इस ट्रैक को सलमान खान फिल्म्स म्यूजिक के बैनर तले लॉन्च किया गया है और पूरा गाना 7 फरवरी, 2026 को रिलीज होगा। टीजर में रोमांटिक मूड और सॉफ्ट मेलोडी की झलक मिलती है, जो दर्शकों को पहले ही अपनी ओर खींच रही है। वेनेजुएला भूकंप : भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत राहत सामग्री लेकर रवाना हुए वायुसेना के दो विमान राजन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘इकोज ऑफ अस’ में यूलिया वंतूर के साथ दीपक तिजोरी और स्पेनिश अभिनेत्री एलेसांद्रा व्हेलन मेरेडिज नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण पूजा बत्रा ने एलायंस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से किया है। सलमान खान ने भी जून 2025 में सोशल मीडिया के जरिए फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी थीं। अब देखना दिलचस्प होगा कि अरिजीत और यूलिया की यह जोड़ी दर्शकों के दिलों पर कैसा जादू चलाती है। सद्दगुरु जग्गी वासुदेव पटना तीन दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास की खबरों के बाद निराश हुए अरिजीत सिंह के फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है। गायक ने पहले ही संकेत दिया था कि उनकी कुछ परियोजनाएं अभी बाकी हैं और अब उन्हीं में से एक की पहली झलक सामने आ गई है। फिल्म ‘इकोज ऑफ अस’ से अरिजीत की आवाज में गाया गया नया गाना ‘तेरे संग’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसने संगीत प्रेमियों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
इस गाने की खास बात यह है कि इसमें अरिजीत सिंह के साथ यूलिया वंतूर की आवाज भी सुनाई देगी। ‘तेरे संग’ दोनों कलाकारों का पहला म्यूजिकल कोलैबरेशन है। इस ट्रैक को सलमान खान फिल्म्स म्यूजिक के बैनर तले लॉन्च किया गया है और पूरा गाना 7 फरवरी, 2026 को रिलीज होगा। टीजर में रोमांटिक मूड और सॉफ्ट मेलोडी की झलक मिलती है, जो दर्शकों को पहले ही अपनी ओर खींच रही है।
राजन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘इकोज ऑफ अस’ में यूलिया वंतूर के साथ दीपक तिजोरी और स्पेनिश अभिनेत्री एलेसांद्रा व्हेलन मेरेडिज नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण पूजा बत्रा ने एलायंस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से किया है। सलमान खान ने भी जून 2025 में सोशल मीडिया के जरिए फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी थीं। अब देखना दिलचस्प होगा कि अरिजीत और यूलिया की यह जोड़ी दर्शकों के दिलों पर कैसा जादू चलाती है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।