बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए नया इतिहास रच दिया है। एडवांस बुकिंग और प्रिव्यू शोज में शानदार कमाई के बाद फिल्म ने पहले ही दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई करते हुए 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। दर्शकों के जबरदस्त रिस्पॉन्स के चलते सिनेमाघरों में फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ ने पेड प्रिव्यू से भारत में करीब 43 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि रिलीज के पहले दिन ही फिल्म ने 102.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर सभी को चौंका दिया। इस तरह महज दो दिनों में फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 145.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। खास बात यह है कि फिल्म ने ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में जवान और एनिमल जैसी बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में भव्यता से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह वहीं, साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ को ‘धुरंधर 2’ से कड़ी टक्कर मिली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म ने पहले दिन 31.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जो अपने आप में मजबूत शुरुआत मानी जा रही है, लेकिन ‘धुरंधर 2’ के मुकाबले यह आंकड़ा कम रहा। स्वतंत्रता दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच ने लगाया रक्तदान शिविर, 30 यूनिट से अधिक रक्तदान गौरतलब है कि पवन कल्याण की पिछली फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने पहले दिन 63.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से किया देश में शक्ति की सप्तधारा का आह्वान
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए नया इतिहास रच दिया है। एडवांस बुकिंग और प्रिव्यू शोज में शानदार कमाई के बाद फिल्म ने पहले ही दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई करते हुए 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। दर्शकों के जबरदस्त रिस्पॉन्स के चलते सिनेमाघरों में फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
1 / 2
विज्ञापन
ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ ने पेड प्रिव्यू से भारत में करीब 43 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि रिलीज के पहले दिन ही फिल्म ने 102.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर सभी को चौंका दिया। इस तरह महज दो दिनों में फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 145.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। खास बात यह है कि फिल्म ने ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में जवान और एनिमल जैसी बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।
वहीं, साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ को ‘धुरंधर 2’ से कड़ी टक्कर मिली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म ने पहले दिन 31.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जो अपने आप में मजबूत शुरुआत मानी जा रही है, लेकिन ‘धुरंधर 2’ के मुकाबले यह आंकड़ा कम रहा।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।