Breaking News

Box Office | ‘बंटवारा 1947’ की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार धीमी

2 Min Read

सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बंटवारा 1947’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नजर नहीं आ रहा है।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

सनी देओल की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और राजकुमार संतोषी के निर्देशन के बावजूद फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम होती दिख रही है।

खास बात यह है कि साल की शुरुआत में रिलीज हुई सनी की ‘बॉर्डर 2’ ने पहले दिन ही 32 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जबकि ‘बंटवारा 1947’ का पूरा वीकेंड कलेक्शन भी उस आंकड़े के करीब नहीं पहुंच पाया।

DOON
विज्ञापन

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 5.75 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बेहद धीमी शुरुआत की थी। हालांकि, दूसरे दिन कलेक्शन में उछाल आया और फिल्म ने 13.50 करोड़ रुपये जुटाए, जिससे निर्माताओं को कुछ राहत मिली। लेकिन रविवार को तीसरे दिन इसकी कमाई फिर गिरकर करीब 7.25 करोड़ रुपये रह गई। इस तरह फिल्म का तीन दिनों का घरेलू नेट कलेक्शन 26.50 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि वर्ल्डवाइड कमाई करीब 37.11 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

करीब 120 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म के लिए शुरुआती आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। सनी देओल की सोलो फिल्मों के लिहाज से भी ‘बंटवारा 1947’ की शुरुआत कमजोर रही है। 2018 में आई ‘भैयाजी सुपरहिट’ ने करीब 1 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी, जिसके बाद ‘बंटवारा 1947’ उनकी हालिया सोलो फिल्मों में सबसे कमजोर ओपनिंग वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। फिल्म का निर्देशन सनी के साथ ‘घायल’, ‘दामिनी’ और ‘घातक’ जैसी सफल फिल्मों में काम कर चुके राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म में प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल, करण देओल और अभिमन्यु सिंह भी अहम भूमिकाओं में हैं।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें