Breaking News

रिलीज से पहले दर्शकों तक पहुंच रही ‘ओह माय डॉग’, देशभर में स्पेशल स्क्रीनिंग शुरू

3 Min Read

7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही निर्देशक अमित राय की फिल्म ‘ओह माय डॉग’ के निर्माता-निर्देशक प्रचार के पारंपरिक तरीकों से हटकर एक अलग रणनीति अपना रहे हैं। फिल्म की रिलीज से पहले देशभर के विभिन्न शहरों में इसकी विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की जा रही है, ताकि दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया और माउथ पब्लिसिटी के जरिए फिल्म को बढ़ावा मिल सके।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

इस अभियान की शुरुआत इसी सप्ताह इंदौर, दिल्ली, पुणे, लखनऊ और कोलकाता से हुई। आने वाले दिनों में फिल्म की स्क्रीनिंग पटना, अहमदाबाद, गुवाहाटी, बेंगलुरु, हैदराबाद, चंडीगढ़ और मुंबई में भी आयोजित की जाएगी। यह अभियान 4 अगस्त तक पूरा हो जाएगा।

निर्माताओं का मानना है कि यह रणनीति उन फिल्मों की तरह है, जिन्हें दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया ने सफल बनाया। इसी सोच के साथ ‘ओह माय डॉग’ को भी पहले दर्शकों तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि उनकी राय और अनुभव फिल्म के प्रचार का सबसे बड़ा माध्यम बन सकें।

DOON
विज्ञापन

निर्माताओं के अनुसार शुरुआती स्क्रीनिंग में फिल्म को दर्शकों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है। कई दर्शकों ने इसे साल की सबसे भावनात्मक और पारिवारिक मनोरंजक फिल्मों में से एक बताया है। फिल्म की भावनात्मक कहानी, करुणा का संदेश और मुख्य किरदारों के बीच का रिश्ता लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

निर्देशक अमित राय ने इस पहल पर कहा, “कुछ फिल्मों की असली पहचान उन्हें देखने वाले दर्शकों से बनती है। ‘ओह माय डॉग’ ईमानदारी और दिल से बनाई गई फिल्म है। मेरा मानना है कि दर्शकों का सच्चा प्यार किसी भी फिल्म का सबसे प्रभावी प्रचार होता है। हम चाहते हैं कि लोग पहले फिल्म देखें और फिर उनकी भावनाएं खुद इसकी कहानी कहें।”

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

‘ओह माय डॉग’ का निर्माण अमित राय, राजेश भारद्वाज और सना वारसी ने बाबूलाल बिस्कोप और थिंकिंग हैट्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है। फिल्म में माही राय, पंकज त्रिपाठी, गीता अग्रवाल शर्मा, राजेश कुमार, पवन मल्होत्रा, सुलक्षणा बरुआ, विजय मिश्रा के साथ डॉग स्टार ऑस्कर और ब्रूनो अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में 250 से अधिक कुत्तों को भी शामिल किया गया है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें