बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी अगली बड़ी फिल्म को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए आधिकारिक घोषणा करते हुए मशहूर निर्माता दिल राजू और निर्देशक वामशी पेडिपल्ली के साथ अपने नए प्रोजेक्ट का ऐलान किया है। इस घोषणा के बाद फैंस के बीच उत्साह और भी बढ़ गया है। सलमान ने अपने पोस्ट में लिखा, “दिल, दिमाग और जिगर से… इस अप्रैल से निर्देशक वामशी और निर्माता दिल राजू के साथ।” इस ट्वीट के जरिए उन्होंने साफ कर दिया कि फिल्म की शूटिंग इसी साल अप्रैल से शुरू हो जाएगी। वामशी पेडिपल्ली इससे पहले ‘महर्षि’ और ‘वारिसु’ जैसी सफल फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं, जबकि दिल राजू साउथ भारतीय सिनेमा के बड़े और सफल निर्माताओं में गिने जाते हैं। सम्राट चौधरी ने सरकार के 100 दिन पूरे होने पर गिनाईं उपलब्धियां इस फिल्म के साथ वामशी पेडिपल्ली बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं और खास बात यह है कि वह अपनी पहली हिंदी फिल्म में ही सलमान खान को निर्देशित करेंगे। इस प्रोजेक्ट का निर्माण दिल राजू के बैनर श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के तहत किया जाएगा। बताया जा रहा है कि फिल्म का स्तर काफी भव्य होगा और इसकी कहानी सलमान को पहली ही बार में पसंद आ गई थी। नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन, पथराव और पुलिस वाहन में आगजनी, हिरासत में संदिग्ध खबरों के मुताबिक, इस फिल्म में सलमान खान एक बिल्कुल नए और अनोखे अवतार में नजर आएंगे, जो उनके फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज होगा। वहीं, अभिनेता इन दिनों फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर भी चर्चा में हैं, जो 2020 के गलवान घाटी संघर्ष से प्रेरित बताई जा रही है। केन्द्र सरकार ने सीजेपी की मांगे मानी, छात्रों ने की आंदोलन खत्म करने की घोषणा
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी अगली बड़ी फिल्म को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए आधिकारिक घोषणा करते हुए मशहूर निर्माता दिल राजू और निर्देशक वामशी पेडिपल्ली के साथ अपने नए प्रोजेक्ट का ऐलान किया है। इस घोषणा के बाद फैंस के बीच उत्साह और भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
सलमान ने अपने पोस्ट में लिखा, “दिल, दिमाग और जिगर से… इस अप्रैल से निर्देशक वामशी और निर्माता दिल राजू के साथ।” इस ट्वीट के जरिए उन्होंने साफ कर दिया कि फिल्म की शूटिंग इसी साल अप्रैल से शुरू हो जाएगी। वामशी पेडिपल्ली इससे पहले ‘महर्षि’ और ‘वारिसु’ जैसी सफल फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं, जबकि दिल राजू साउथ भारतीय सिनेमा के बड़े और सफल निर्माताओं में गिने जाते हैं।
इस फिल्म के साथ वामशी पेडिपल्ली बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं और खास बात यह है कि वह अपनी पहली हिंदी फिल्म में ही सलमान खान को निर्देशित करेंगे। इस प्रोजेक्ट का निर्माण दिल राजू के बैनर श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के तहत किया जाएगा। बताया जा रहा है कि फिल्म का स्तर काफी भव्य होगा और इसकी कहानी सलमान को पहली ही बार में पसंद आ गई थी।
खबरों के मुताबिक, इस फिल्म में सलमान खान एक बिल्कुल नए और अनोखे अवतार में नजर आएंगे, जो उनके फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज होगा। वहीं, अभिनेता इन दिनों फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर भी चर्चा में हैं, जो 2020 के गलवान घाटी संघर्ष से प्रेरित बताई जा रही है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।