सीवान, 11 जुलाई (हि.स.)। बिहार में सक्रिय पुलिसिंग के तहत सीवान पुलिस ने जाली भारतीय मुद्रा के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा करते हुए मैरवा थाना क्षेत्र के पंडितपुरा गांव में संचालित एक कथित ‘फर्जी करेंसी फैक्ट्री’ का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी कर 5.45 लाख रुपये के जाली भारतीय नोट, 88 हजार रुपये नकद, नोट छापने में प्रयुक्त प्रिंटर मशीन तथा अन्य उपकरण बरामद किए हैं। मामले में गिरोह की एक महिला सदस्य को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। कोसी बराज से छोड़ा गया 1.25 लाख क्यूसेक से अधिक पानी, तटवर्ती इलाकों में बढ़ाई गई निगरानी एसपी पुरन कुमार झा ने शनिवार रात पत्रकार वार्ता में बताया कि 11 जुलाई सुबह को मैरवा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पंडितपुरा गांव के एक घर में जाली भारतीय मुद्रा छापने और उसकी सप्लाई का अवैध कारोबार चल रहा है। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 गौरी कुमारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान घर से 500, 200 और 100 रुपये मूल्यवर्ग के कुल 5 लाख 45 हजार रुपये के जाली नोट बरामद हुए। इसके अलावा 88 हजार रुपये नकद, नोट छापने वाली प्रिंटर मशीन और नकली नोट तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण भी जब्त किए गए। विशेष टिकट जांच अभियान में 38 बिना टिकट यात्री पकड़े गए, ₹23,170 का राजस्व वसूला उन्होंने बताया कि बरामद नोटों और अन्य सामग्री की जांच विधि विज्ञान टीम तथा लीड बैंक मैनेजर से कराई गई, जिसमें नोटों के जाली होने की पुष्टि हुई। पूछताछ में गिरफ्तार महिला ने स्वीकार किया कि वह अपने परिजनों और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर नकली भारतीय मुद्रा तैयार करने और उसकी सप्लाई करने के धंधे में शामिल थी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। लोकतंत्र में विचारों का मतभेद स्वाभाविक, लेकिन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता सर्वोपरि होनी चाहिए: उपराष्ट्रपति एसपी ने बताया कि गिरफ्तार महिला का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वह रसूलपुर थाना कांड संख्या-128/18 में जाली नोट की सप्लाई के मामले में पहले भी जेल जा चुकी है। उसके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। इस संबंध में मैरवा थाना में विभिन्न सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
सीवान, 11 जुलाई (हि.स.)। बिहार में सक्रिय पुलिसिंग के तहत सीवान पुलिस ने जाली भारतीय मुद्रा के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा करते हुए मैरवा थाना क्षेत्र के पंडितपुरा गांव में संचालित एक कथित ‘फर्जी करेंसी फैक्ट्री’ का भंडाफोड़ किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने छापेमारी कर 5.45 लाख रुपये के जाली भारतीय नोट, 88 हजार रुपये नकद, नोट छापने में प्रयुक्त प्रिंटर मशीन तथा अन्य उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन
मामले में गिरोह की एक महिला सदस्य को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
एसपी पुरन कुमार झा ने शनिवार रात पत्रकार वार्ता में बताया कि 11 जुलाई सुबह को मैरवा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पंडितपुरा गांव के एक घर में जाली भारतीय मुद्रा छापने और उसकी सप्लाई का अवैध कारोबार चल रहा है। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 गौरी कुमारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
तलाशी के दौरान घर से 500, 200 और 100 रुपये मूल्यवर्ग के कुल 5 लाख 45 हजार रुपये के जाली नोट बरामद हुए। इसके अलावा 88 हजार रुपये नकद, नोट छापने वाली प्रिंटर मशीन और नकली नोट तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण भी जब्त किए गए।
उन्होंने बताया कि बरामद नोटों और अन्य सामग्री की जांच विधि विज्ञान टीम तथा लीड बैंक मैनेजर से कराई गई, जिसमें नोटों के जाली होने की पुष्टि हुई। पूछताछ में गिरफ्तार महिला ने स्वीकार किया कि वह अपने परिजनों और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर नकली भारतीय मुद्रा तैयार करने और उसकी सप्लाई करने के धंधे में शामिल थी।
पुलिस ने उसकी निशानदेही पर गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार महिला का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वह रसूलपुर थाना कांड संख्या-128/18 में जाली नोट की सप्लाई के मामले में पहले भी जेल जा चुकी है। उसके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।
इस संबंध में मैरवा थाना में विभिन्न सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।