सुपौल, 24 फ़रवरी (हि.स.)।सुपौल जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी विभाग, पटना की टीम ने एक सर्वे अमीन को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वैभव सूर्यवंशी बने भारतीय टीम के लिए चुने जाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी मंगलवार को निर्मली नगर के वार्ड संख्या 1 स्थित नाग मंदिर के पास यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपित विक्रम कुमार है, जो सर्वे अमीन के पद पर कार्यरत था। जानकारी के अनुसार, मरौना अंचल क्षेत्र के खोरमा गांव निवासी रिटायर्ड दफादार जय नारायण यादव से जमीन सर्वे के नाम पर कुल 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायतकर्ता ने राशि दो किश्तों में देने की बात कही थी। तय योजना के तहत पहली किश्त के रूप में 20 हजार रुपये लेकर नाग मंदिर के पास बुलाया गया। आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 शृंखला के लिए भारतीय टीम घोषित, श्रेयस अय्यर बने कप्तान इससे पूर्व जय नारायण यादव ने मामले की शिकायत निगरानी विभाग में की थी। शिकायत की सत्यता की जांच के बाद टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही सर्वे अमीन ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। निगरानी विभाग, पटना के पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र कुमार ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को रंगेहाथ पकड़ा गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे पटना ले जाया जा रहा है, जहां आगे की पूछताछ और विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है और लोगों ने निगरानी विभाग की तत्परता की सराहना की है। अंडर-18 एशिया कप : जापान को 4-1 से हराकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम बनी चैंपियन
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
विज्ञापन
1 / 3
विज्ञापन
सुपौल, 24 फ़रवरी (हि.स.)।सुपौल जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी विभाग, पटना की टीम ने एक सर्वे अमीन को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
मंगलवार को निर्मली नगर के वार्ड संख्या 1 स्थित नाग मंदिर के पास यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपित विक्रम कुमार है, जो सर्वे अमीन के पद पर कार्यरत था।
1 / 2
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मरौना अंचल क्षेत्र के खोरमा गांव निवासी रिटायर्ड दफादार जय नारायण यादव से जमीन सर्वे के नाम पर कुल 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायतकर्ता ने राशि दो किश्तों में देने की बात कही थी। तय योजना के तहत पहली किश्त के रूप में 20 हजार रुपये लेकर नाग मंदिर के पास बुलाया गया।
इससे पूर्व जय नारायण यादव ने मामले की शिकायत निगरानी विभाग में की थी। शिकायत की सत्यता की जांच के बाद टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही सर्वे अमीन ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
निगरानी विभाग, पटना के पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र कुमार ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को रंगेहाथ पकड़ा गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे पटना ले जाया जा रहा है, जहां आगे की पूछताछ और विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है और लोगों ने निगरानी विभाग की तत्परता की सराहना की है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ