Breaking News

सरकारी दस्तावेज से अंगूठा का निशान निकालकर रबड़ का अंगूठा बनाकर अवैध निकासी करने वाले पांच शातिर साइबर ठग गिरफ्तार

3 Min Read
Oplus_131072
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

अररिया, 08 जनवरी(हि.स.)।सरकारी दस्तावेजों से अंगूठा का निशान निकालकर रबड़ का अंगूठा बनाकर फिंगर प्रिंट के माध्यम से आधार कार्ड से अवैध तरीके से साइबर ठगी करने वाले पांच साइबर ठगों को जिले के साइबर थाना पुलिस और महलगांव थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पुलिस ने इनके पास से 14 मोबाइल,एक लैपटॉप,दो टैब,दो फिंगर स्कैनिंग डिवाइस,एक जियो राउटर,चार मोटरसाइकिल और दो कार बरामद किया है।जानकारी एसपी अंजनी कुमार ने दी।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि 07 जनवरी को साइबर थाना में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि महलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम किसनपुर वार्ड नं. 06 में विनोद मंडल के घर पर कुछ साइबर ठग इकट्ठा होकर आम जनता के बैंक खातों से साइबर ठगी कर रहे हैं। सूचना के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष साइबर थाना रजिया सुल्ताना के नेतृत्व में महलगांव थाना के साथ मिलकर एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

साइबर थाना और महलगांव थाना की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विनोद मंडल के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर के पिछले कमरे में 6 व्यक्तियों को लैपटॉप, मोबाइल और फिंगर स्कैनिंग डिवाइस के साथ संदिग्ध अवस्था में पाया। पुलिस को देखते ही सभी ने भागने का प्रयास किया, जिसमें से पांच संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस बल के सहयोग से पकड़ा गया।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि मामले में किशनपुर के 45 वर्षीय विनोद मंडल पिता स्व.महादेव मंडल,21 वर्षीय सोनू कुमार मंडल पिता चन्द्रानंद विश्वास, चिरह के 25 वर्षीय मो. सरताज पिता असाहबुद्दीन ,पलासी श्यामपुर के 28 वर्षीय मो. निसार पिता मो.जमाल और पूर्णिया जिला के अमौर थाना क्षेत्र के पिपरा के रहने वाले 21 वर्षीय भास्कर कुमार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान सभी ने स्वीकार किया कि वे जियो वाईफाई राउटर का उपयोग कर लैपटॉप और टैब के माध्यम से लोगों का डेटा प्राप्त करते थे। वे फिंगर स्कैनिंग डिवाइस का उपयोग कर अवैध रूप से लोगों के बैंक खातों से पैसे की निकासी करते हैं।

मामले में साइबर थाना में कांड संख्या 03/26, दिनांक 07/01/2026 धारा-121(1)/318(4)/338/336(3)/340(2)/3 (5) बीएनएस एवं 66 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।वहीं मौके से फरार एक की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी होने की जानकारी दी गई। छापामारी दल में साइबर डीएसपी सह साइबर थानाध्यक्ष रजिया सुल्ताना,साइबर थाना के एसआई धर्मेन्द्र कुमार,कुंदन कुमार,महलगांव थाना के अपर थानाध्यक्ष राजू कुमार,एसआई रोमी कुमारी और महलगांव एवं साइबर थाना के रिजर्व पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें