Breaking News

मशरक के रामजानकी मंदिर से चोरी हुई अष्टधातु की मूर्तियाँ बरामद, 3 गिरफ्तार

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: सारण पुलिस ने मशरक थाना क्षेत्र के रामजानकी मंदिर से चोरी हुई अष्टधातु की मूर्तियों को बरामद कर लिया है।

SHAILFORD
विज्ञापन

पुलिस ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक-04/05 जनवरी 2026 की रात्रि में मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत मशरक थाना के समीप स्थित श्री राम जानकी शिव मंदिर से अज्ञात चोरों द्वारा श्री राम, माता जानकी एवं लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्तियों की चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में मशरक थाना कांड संख्या-04/26, दिनांक 05.01. 2026 दर्ज किया गया था।

RC Jewellers
विज्ञापन

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कांड के शीघ्र उद्भेदन एवं चोरी की गई मूर्तियों की बरामदगी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मढ़ौरा-2, संजय कुमार सुधांशु के नेतृत्व में SIT टीम गठित कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में तकनीकी साक्ष्यों एवं मानवीय सूचना के आधार पर 7 दिनों के भीतर कांड का सफल उभेदन किया है। साथ कांड में संलिप्त 3 अभियुक्तों अखिलेश तिवारी, मुन्ना सहनी एवं संजय सिंह को गिरफ्तार किया है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में संलिप्त अपराधी सोनू सहनी के घर से श्रीराम एवं लक्ष्मण की दो अष्टधातु की मूर्तियां बरामद की। साथ ही राजन सहनी के फुस के मड़ई मे जमीन के नीचे गड़े स्थल से माता जानकी की अष्टधातु की मूर्ति बरामद की है। इसके साथ ही कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

पुलिस ने चोरी कांड में अखिलेश तिवारी, पिता-स्व० चन्द्रमा तिवारी, साकिन मशरक तख्त, थाना-मशरक, जिला-सारण, मुन्ना सहनी, पिता-मोहन सहनी, साकिन-गोपी छपरा, थाना-केसरिया, जिला-पूर्वी चंपारण और संजय सिंह, पिता-शंभू सिंह, साकिन जमुनियाँ, थाना-भोपतपुर, जिला-पूर्वी चंपारण को गिरफ्तार किया है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
1 / 2
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें