Breaking News

सारण में पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष

1 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा जिलाबल में कार्यहित को ध्यान में रखते हुए पुलिस पदाधिकारियों की नई पदस्थापना तत्काल प्रभाव से की गई है। इस संबंध में पुलिस कार्यालय द्वारा आदेश जारी किया गया है।

SHAILFORD
विज्ञापन

जारी आदेश के अनुसार, पुलिस निरीक्षक ज्ञान प्रकाश को पुलिस कार्यालय में प्रभारी विधि-व्यवस्था के पद से स्थानांतरित करते हुए पुलिस निरीक्षक सह अंचल निरीक्षक, सोनपुर अंचल के पद पर तैनात किया गया है।

SHARDA
विज्ञापन

वहीं, पुलिस अवर निरीक्षक नेहा कुमारी-3 को गरखा थाना अनुसंधान इकाई से स्थानांतरित कर थानाध्यक्ष, महिला थाना के पद पर पदस्थापित किया गया है।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त, पुलिस अवर निरीक्षक विनोद कुमार-2 को अपर थानाध्यक्ष, माझी थाना से पदस्थापित करते हुए थानाध्यक्ष, माझी थाना बनाया गया है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

इसी क्रम में पुलिस अवर निरीक्षक राजाराम को अपर थानाध्यक्ष, पानापुर थाना से स्थानांतरित कर थानाध्यक्ष, पानापुर थाना के पद पर पदस्थापित किया गया है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी पदस्थापनाएं प्रशासनिक एवं कार्यहित में की गई हैं।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें