Breaking News

आवास योजना में रिश्वत मांगना पड़ा भारी, पीएम आवास सहायक बर्खास्त

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

गोपालगंज, 27 फ़रवरी (हि.स.)।प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में रिश्वत मांगने के आरोप में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत करसघाट के ग्रामीण आवास सहायक को तत्काल प्रभाव से सेवा से मुक्त कर दिया है। साथ ही मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उप विकास आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सिधवलिया प्रखंड के ग्राम पंचायत राज–करसघाट निवासी लाभुक पप्पू कुमार मांझी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें आवास योजना के तहत भुगतान कराने के एवज में 30,000 रूपए की रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत के समर्थन में उन्होंने ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराई। इस मामले को लेकर भाजपा विधायक मिथलेश तिवारी ने विधानसभा में मामला को उठाया। रिश्वत मांगने का ऑडियो विधानसभा अध्यक्ष को दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए 25 फरवरी को एक संयुक्त जांच दल का गठन किया गया। जांच टीम में डीआरडीए के निदेशक राकेश कुमार चौबे, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन तथा प्रभारी एमआईएस पदाधिकारी शामिल थे। टीम को 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया था।

जांच में पुष्टि हुई कि लाभुक को वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लाभ स्वीकृत किया गया था। 30 जनवरी को आवास की स्वीकृति दी गई और 14 फरवरी को प्रथम किस्त के रूप में 40,000 रूपए की राशि उनके खाते में हस्तांतरित की गई। इसके बावजूद दूसरी किस्त जारी कराने के नाम पर लाभुक और उनके परिजनों पर दबाव बनाया जा रहा था। लाभुक के पिता ने भी बयान दिया कि पहले 30,000 रूपए और बाद में 25,000 रूपए की मांग की गई। स्थलीय निरीक्षण के दौरान एक अन्य परिवार ने भी इसी प्रकार की शिकायत दर्ज कराई और ऑडियो साक्ष्य प्रस्तुत किया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

जांच दल ने कहा कि निर्माण प्रगति के बिना दूसरी किस्त की मांग व्यवहारिक और नियमानुकूल नहीं है। ऑडियो रिकॉर्डिंग और अन्य साक्ष्यों के आधार पर यह प्रमाणित हुआ कि ग्राम पंचायत करसघाट के पीएम आवास सहायक उमेश कुमार द्वारा प्रथम किस्त जारी कराने के एवज में 25,000 से 30,000 रूपए तक की अवैध मांग की गई थी। मामले की पुष्टि के बाद बिहार ग्रामीण विकास विभाग, पटना के निर्देश के आलोक में संबंधित सहायक को तत्काल प्रभाव से पद से मुक्त कर दिया गया। साथ ही सिधवलिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी से अलग से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें