Breaking News

Wanted Arrested | हत्याकांड का वांछित अभियुक्त दुधनाथ राम गिरफ्तार

1 Min Read

Chhapra: सारण जिले में वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गरखा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित अभियुक्त दुधनाथ राम को गिरफ्तार कर लिया।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर गरखा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर गरखा थाना कांड संख्या-296/25 (दिनांक 2 मई 2025) के अभियुक्त दुधनाथ राम, पिता किशुन राम, निवासी हकमा, थाना गरखा, जिला सारण को गिरफ्तार किया गया। उक्त मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1), 238 एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त हत्या कांड में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।

DOON
विज्ञापन

इस अभियान में गरखा थाना के थानाध्यक्ष के नेतृत्व में थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें