सीवान, 24 मई (हि.स.)। जिले के नौतन थाना क्षेत्र के ठाकुर के रामपुर गांव में शनिवार की रात्रि लगभग साढ़े आठ बजे अपराधियों ने दरवाजे पर पहुंच एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान उक्त गांव निवासी नसरुल्लाह अंसारी के 23 वर्षीय पुत्र बुलेट अंसारी के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। इधर घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने रविवार की सुबह नौतन जगदीशपुर मार्ग को जाम कर एसपी को बुलाने के मांग कर रहें हैं। मोदी सरकार के 12 वर्ष : योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचा : राम कृपाल यादव परिजनों ने बताया कि बुलेट अंसारी शनिवार की रात अपने घर के दरवाजे पर मौजूद था। इसी दौरान दर्जनों की संख्या में युवक वहां पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से बुलेट अंसारी गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। परिजन इलाज के लिए उसे पटना ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। संकल्प मजबूत हो तो बंद आँखें भी दिखा सकती हैं विकास का मार्ग: राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इधर युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। तनिष्क छपरा में मैथली कलेक्शन का नया शुभारंभ, आकर्षक बैंगल और चैन की शानदार रेंज उपलब्ध
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
सीवान, 24 मई (हि.स.)। जिले के नौतन थाना क्षेत्र के ठाकुर के रामपुर गांव में शनिवार की रात्रि लगभग साढ़े आठ बजे अपराधियों ने दरवाजे पर पहुंच एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
मृतक की पहचान उक्त गांव निवासी नसरुल्लाह अंसारी के 23 वर्षीय पुत्र बुलेट अंसारी के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। इधर घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने रविवार की सुबह नौतन जगदीशपुर मार्ग को जाम कर एसपी को बुलाने के मांग कर रहें हैं।
परिजनों ने बताया कि बुलेट अंसारी शनिवार की रात अपने घर के दरवाजे पर मौजूद था। इसी दौरान दर्जनों की संख्या में युवक वहां पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से बुलेट अंसारी गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। परिजन इलाज के लिए उसे पटना ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इधर युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।