पटना, 17 जनवरी (हि.स.)। राजधानी पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अपनी जांच तेज कर दी है। घटना को लेकर पटना पुलिस और सरकार पर उठ रहे सवालों के बीच पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार ने एसआईटी का गठन किया है, जिसकी कमान पटना के आईजी जितेंद्र राणा ने खुद संभाल ली है। गठित एसआई में सिटी एसपी (पूर्वी) परिचय कुमार के साथ एक महिला डीएसपी, एक महिला इंस्पेक्टर, एक पुरुष इंस्पेक्टर, एक सब-इंस्पेक्टर, एक एएसआई और कांस्टेबल शामिल हैं। एसआईटी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पटना आईजी पूरे अनुसंधान पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं, ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही या साक्ष्यों से छेड़छाड़ की गुंजाइश न रहे। श्री मोती सिंह जागेश्वरी आयुर्वेद कॉलेज में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 200 मरीजों की हुई जांच शनिवार की सुबह आईजी जितेंद्र राणा खुद शंभू हॉस्टल पहुंचे और घटनास्थल की बारिकी से जांच की। पटना आईजी के साथ एसआईटी टीम में शामिल सभी पुलिसकर्मी मौक पर मौजूद रहे। आईजी ने एसआईटी को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं और कहा है कि मामले में जो भी लोग दोषि पाए जाएंगे उन्हें किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पीएम सूर्य घर योजना के लाभ, सब्सिडी, ऋण सुविधा एवं ऊर्जा आत्मनिर्भरता पर दी गई जानकारी बीते दिनों पटना के चित्रगुप्त नगर इलाके में स्थित शंभू गर्ल्स हॉस्टल के कमरे से जहानाबाद की मेडिकल परीक्षा की तैयारी करने वाली छात्रा को बेहोशी की हालत में बरामद किया गया था। जिसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया था। परिजन ने आरोप लगाया था कि लड़की से साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। हालांकि पटना पुलिस के एएसपी और खुद पटना के एसएसपी इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं थे और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की दुहाई देते रहे। आखिरकार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई और उस रिपोर्ट में छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न की आशंका जताई गई। भरत भूषण तिवारी मुठभेड़ मामले में चार पुलिस अधिकारियों ने न्यायिक जांच आयोग के समक्ष दर्ज कराया बयान पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पटना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे तो गृहमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर डीजीपी विनय कुमार ने एसआईटी का गठन किया। गृह मंत्री के निर्देश पर डीजीपी ने आईजी पटना जितेन्द्र राणा के नेतृत्व में विशेष जांच टीम के गठन का आदेश दिया।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
पटना, 17 जनवरी (हि.स.)। राजधानी पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अपनी जांच तेज कर दी है। घटना को लेकर पटना पुलिस और सरकार पर उठ रहे सवालों के बीच पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार ने एसआईटी का गठन किया है, जिसकी कमान पटना के आईजी जितेंद्र राणा ने खुद संभाल ली है।
विज्ञापन
गठित एसआई में सिटी एसपी (पूर्वी) परिचय कुमार के साथ एक महिला डीएसपी, एक महिला इंस्पेक्टर, एक पुरुष इंस्पेक्टर, एक सब-इंस्पेक्टर, एक एएसआई और कांस्टेबल शामिल हैं।
विज्ञापन
एसआईटी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पटना आईजी पूरे अनुसंधान पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं, ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही या साक्ष्यों से छेड़छाड़ की गुंजाइश न रहे।
शनिवार की सुबह आईजी जितेंद्र राणा खुद शंभू हॉस्टल पहुंचे और घटनास्थल की बारिकी से जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
पटना आईजी के साथ एसआईटी टीम में शामिल सभी पुलिसकर्मी मौक पर मौजूद रहे। आईजी ने एसआईटी को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं और कहा है कि मामले में जो भी लोग दोषि पाए जाएंगे उन्हें किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
बीते दिनों पटना के चित्रगुप्त नगर इलाके में स्थित शंभू गर्ल्स हॉस्टल के कमरे से जहानाबाद की मेडिकल परीक्षा की तैयारी करने वाली छात्रा को बेहोशी की हालत में बरामद किया गया था। जिसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया था।
परिजन ने आरोप लगाया था कि लड़की से साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। हालांकि पटना पुलिस के एएसपी और खुद पटना के एसएसपी इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं थे और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की दुहाई देते रहे। आखिरकार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई और उस रिपोर्ट में छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न की आशंका जताई गई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पटना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे तो गृहमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर डीजीपी विनय कुमार ने एसआईटी का गठन किया। गृह मंत्री के निर्देश पर डीजीपी ने आईजी पटना जितेन्द्र राणा के नेतृत्व में विशेष जांच टीम के गठन का आदेश दिया।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।