⚡
Breaking News

बिहार में किसी भी राजपूत को किसी नेता पर इतना भरोसा नहीं है कि उनके कहने मात्र से कोई दूसरा उम्मीदवारी छोड़ दे : राजीव प्रताप रूडी

2 Min Read

सारण, 03 नवंबर (हि.स.)। सारण जिला में दिशा समिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद राजीव प्रताप रूडी ने बेबाक अंदाज में कई सियासी मुद्दों पर खुलकर बात की।

SHAILFORD
विज्ञापन

उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)  समर्थित जदयू प्रत्याशी की हार पर दुख जताया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि बिहार में किसी भी राजपूत को किसी नेता पर इतना भरोसा नहीं है कि उनके कहने मात्र से कोई दूसरा उम्मीदवारी छोड़ दे ।

j alankar
विज्ञापन

कुछ लोगों द्वारा सवाल उठाए जाने पर जब मीडिया ने उनसे पूछा कि क्या उनके कहने पर कोई उम्मीदवार अपनी दावेदारी छोड़ सकता था, तो उन्होंने दो-टूक अंदाज में उन्होंने कहा कि आज बिहार में किसी भी राजपूत को किसी नेता पर इतना भरोसा नहीं है कि उनके कहने मात्र से कोई दूसरा उम्मीदवारी छोड़ दे। मेरे या किसी के कहने पर कोई पीछे हट जाए, ऐसी परिस्थिति फिलहाल बिहार में नजर नहीं आती है। यह पूरी तरह से भाजपा तय करती है कि किसे और कब महत्व देना है।

DOON
विज्ञापन

सारण सांसद ने राजग समर्थित जदयू  उम्मीदवार की हार को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा कि यह चिंता का विषय है कि तमाम कोशिशों और गठबंधन द्वारा पूरी ताकत झोंकने के बावजूद प्रत्याशी चुनाव जीतने में असफल रहे। उन्होंने माना कि इस परिणाम से कार्यकर्ताओं में निराशा है, लेकिन लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

इसके साथ ही रूडी ने राजग की एकजुटता पर जोर देते हुए विश्वास जताया कि बिहार में गठबंधन पूरी तरह से इंटैक्ट है। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सानिध्य की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार बेहतरीन कार्य कर रही है। 

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

यदि भविष्य में कोई मतभेद उभरकर सामने आते भी हैं, तो गठबंधन के वरिष्ठ नेता आपसी सौहार्द से उसका समाधान निकाल लेंगे। वहीं, एक निर्दलीय उम्मीदवार के भाजपा ज्वाइन करने पर उन्होंने कहा कि यह संगठन का आंतरिक निर्णय है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕