Breaking News

कर्मचारियों ने भरा हुंकार, 20 मई को विश्वविद्यालय मुख्यालय पर करेंगे प्रदर्शन

खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: जयप्रकाश विश्वविद्यालय प्रक्षेत्र अंतर्गत सभी अंगीभूत एवं अल्पसंख्यक महाविद्यालयों के कर्मचारियों द्वारा बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर चलाए जा रहे राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के तहत आज धरना-प्रदर्शन संपन्न हुआ।

SHAILFORD
विज्ञापन

महासंघ की 15 सूत्री मांगों एवं कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर कर्मचारियों ने सभी महाविद्यालयों में सामूहिक रूप से कलमबंद हड़ताल करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार एवं विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की तथा मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की।

SHARDA
विज्ञापन

आंदोलन के दौरान कर्मचारियों ने मुख्य रूप से वर्षों से लंबित शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के वरीयता सूची का निर्धारण करते हुए कर्मियों लंबित प्रोन्नति देने हेतु , सहायक कर्मियों को 4600 ग्रेड-पे, OPS लागू करने, दैनिक वेतनभोगी एवं आउटसोर्स कर्मियों के नियमितीकरण, विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में रिक्त पदों पर नियुक्ति तथा जैसी प्रमुख मांगों को उठाया।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

प्रक्षेत्रीय सचिव अभिषेक कुमार ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं की लगातार उपेक्षा की जा रही है, जिसके कारण आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से तेज किया जा रहा है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

वहीं प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष हरिहर मोहन ने कहा कि यदि सरकार एवं विश्वविद्यालय प्रशासन शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं करता है तो आगामी 20 मई 2026 को विश्वविद्यालय मुख्यालय पर व्यापक प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय का चक्का जाम किया जाएगा।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आज के आंदोलन में सभी महाविद्यालयों के कर्मचारियों की सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण भागीदारी रही, जिससे आंदोलन को व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ है।

महासंघ के नेताओं ने चेतावनी दी कि कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें