एचएलओ मोबाइल ऐप पर डेटा संग्रहण हुआ शुरू छपरा: भारत की जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य गति पकड़ने लगा है. जिले के 20 प्रखण्डों के ग्रामीण और 10 नगर इकाई के शहरी कुल 30 चार्जों में कुल 7571 प्रगणक और 1285 सुपरवाइजर फिल्ड में उतर चुके हैं. उन्होंने अपने आवंटित इलाकों का भ्रमण कर मैप का मिलान, गणना ब्लॉक के डिस्क्रिप्शन के भौतिक सत्यापन आदि का कार्य पूरा कर लिया है. वेब-मैप या डिस्क्रिप्शन में पाए गए अन्तर में चार्ज के स्तर पर सीएमएमएस और एचएलबीसी पोर्टल के माध्यम से आवश्यक सुधार कर लिया गया है. अबतक कुल 300704 मकानों पर नंबर अंकित करते हुए सूचीकरण और नजरी नक्शा का कार्य लगभग पूर्ण कर लिया है. कुल 4952 प्रगणक और पर्यवेक्षकों ने अपने मोबाइल में जनगणना निदेशालय द्वारा विशेष रूप से बनाए गए एचएलओ ऐप को इंस्टॉल कर लिया है. जबकि 314 प्रगणकों ने एचएलओ ऐप पर डेटा संग्रहण प्रारंभ कर दिया है. वैभव सूर्यवंशी बने भारतीय टीम के लिए चुने जाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी किया जा रहा है फिल्ड वेरिफिकेशन भारत सरकार एवं राज्य निदेशालय के निर्देशानुसार जिला नोडल अदिति आनंद और ऑब्जर्वर आयुषी सिंह लगातार जिले में कैंप कर रही हैं. प्रतिदिन चार्ज का भ्रमण कर कार्य निष्पादन की प्रगति, अभिलेख संधारण, तकनीकी प्रक्रियाओं के अनुपालन तथा फिल्ड कार्यों की गुणवत्ता का अवलोकन किया जा रहा है. उन्होंने बुधवार को परसा बाजार नगर पंचायत का फिल्ड वेरिफिकेशन करते हुए कहा कि ईओ सह चार्ज रजनीश कुमार एवं कर्मियों द्वारा जनगणना कार्य को गंभीरता, अनुशासन एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपादित किया जा रहा है. जनगणना कार्य में समयबद्धता एवं शुद्धता को सुनिश्चित किया जा रहा है. मकान सूचीकरण, डिजिटल/ऑनलाइन प्रविष्टि एवं अभिलेख प्रबंधन की स्थिति काफी अच्छी पायी गयी. अधिकारी द्वय ने अबतक रिविलगंज, माँझी, एकमा, बनियापुर, लहलादपुर, जलालपुर, सोनपुर, दिघवारा, दरियापुर, इसुआपुर, मशरक, पानापुर, तरैया, नगरा, गरखा, मकेर, परसा, नगर पंचायत एकमा बाजार, दिघवारा, मशरक, रिविलगंज, माँझी, कोपा तथा नगर परिषद सोनपुर का निरीक्षण किया है. उन्होंने बताया कि उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए तथा कार्य की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु आवश्यक सुझाव भी दिए गए. सभी संबंधित कर्मियों को जनगणना कार्य को राष्ट्रीय महत्व का दायित्व मानते हुए पूर्ण निष्ठा एवं उत्तरदायित्व के साथ संपादित करने हेतु प्रेरित किया गया. आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 शृंखला के लिए भारतीय टीम घोषित, श्रेयस अय्यर बने कप्तान क्युआरटी हो गया है सक्रिय जिलाधिकारी सह प्रधान जनगणना अधिकारी वैभव श्रीवास्तव जनगणना के कार्यो को बेहद गंभीरता से ले रहे हैं. प्रतिदिन 11 बजे, दोपहर दो बजे और संध्या पांच बजे सभी 30 चार्ज से प्राप्त रिपोर्ट की सीधे समीक्षा कर रहे हैं. उनके निदेश पर जिला समेत सभी चार्ज में कन्ट्रोल रूम और क्युआरटी सक्रिय हो गया है. जिला जनगणना अधिकारी सह अपर समाहर्ता ई मुकेश कुमार को बुधवार को सूचना प्राप्त हुई कि शहर के वार्ड नंबर 29 की एक गली में प्रगणक को मकान सूचीकरण से रोका जा रहा है. उन्होंने तत्काल क्विक रिस्पॉन्स टीम को स्थल पर भेजा. उप नगर आयुक्त सह चार्ज अधिकारी अरशद इमाम के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंच समस्या का समाधान किया. कन्ट्रोल रूम वार मोड में अंडर-18 एशिया कप : जापान को 4-1 से हराकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम बनी चैंपियन जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी सह अपर जिला जनगणना अधिकारी तारणी कुमार के नेतृत्व में एनआईसी की तकनीकी टीम और कन्ट्रोल रूम का कार्य कर रहा है. वहां से लगातार चार्ज द्वारा गुगल फॉर्म से रिपोर्ट प्राप्त किया जा रहा है. साथ ही समयानुसार संकलित प्रगति प्रतिवेदन से जिलाधिकारी को अवगत कराया जा रहा है. वहीं सीएमएमएस और एचएलबीसी पोर्टल के द्वारा रियल टाइम मॉनीटरिंग की जा रही है. आवश्यकता पड़ने पर सभी प्रकार की तकनीकी समस्याओं का निराकरण कराया जा रहा है.
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
विज्ञापन
एचएलओ मोबाइल ऐप पर डेटा संग्रहण हुआ शुरू
1 / 3
विज्ञापन
छपरा: भारत की जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य गति पकड़ने लगा है. जिले के 20 प्रखण्डों के ग्रामीण और 10 नगर इकाई के शहरी कुल 30 चार्जों में कुल 7571 प्रगणक और 1285 सुपरवाइजर फिल्ड में उतर चुके हैं. उन्होंने अपने आवंटित इलाकों का भ्रमण कर मैप का मिलान, गणना ब्लॉक के डिस्क्रिप्शन के भौतिक सत्यापन आदि का कार्य पूरा कर लिया है. वेब-मैप या डिस्क्रिप्शन में पाए गए अन्तर में चार्ज के स्तर पर सीएमएमएस और एचएलबीसी पोर्टल के माध्यम से आवश्यक सुधार कर लिया गया है. अबतक कुल 300704 मकानों पर नंबर अंकित करते हुए सूचीकरण और नजरी नक्शा का कार्य लगभग पूर्ण कर लिया है.
विज्ञापन
कुल 4952 प्रगणक और पर्यवेक्षकों ने अपने मोबाइल में जनगणना निदेशालय द्वारा विशेष रूप से बनाए गए एचएलओ ऐप को इंस्टॉल कर लिया है. जबकि 314 प्रगणकों ने एचएलओ ऐप पर डेटा संग्रहण प्रारंभ कर दिया है.
भारत सरकार एवं राज्य निदेशालय के निर्देशानुसार जिला नोडल अदिति आनंद और ऑब्जर्वर आयुषी सिंह लगातार जिले में कैंप कर रही हैं. प्रतिदिन चार्ज का भ्रमण कर कार्य निष्पादन की प्रगति, अभिलेख संधारण, तकनीकी प्रक्रियाओं के अनुपालन तथा फिल्ड कार्यों की गुणवत्ता का अवलोकन किया जा रहा है. उन्होंने बुधवार को परसा बाजार नगर पंचायत का फिल्ड वेरिफिकेशन करते हुए कहा कि ईओ सह चार्ज रजनीश कुमार एवं कर्मियों द्वारा जनगणना कार्य को गंभीरता, अनुशासन एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपादित किया जा रहा है. जनगणना कार्य में समयबद्धता एवं शुद्धता को सुनिश्चित किया जा रहा है.
विज्ञापन
मकान सूचीकरण, डिजिटल/ऑनलाइन प्रविष्टि एवं अभिलेख प्रबंधन की स्थिति काफी अच्छी पायी गयी. अधिकारी द्वय ने अबतक रिविलगंज, माँझी, एकमा, बनियापुर, लहलादपुर, जलालपुर, सोनपुर, दिघवारा, दरियापुर, इसुआपुर, मशरक, पानापुर, तरैया, नगरा, गरखा, मकेर, परसा, नगर पंचायत एकमा बाजार, दिघवारा, मशरक, रिविलगंज, माँझी, कोपा तथा नगर परिषद सोनपुर का निरीक्षण किया है. उन्होंने बताया कि उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए तथा कार्य की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु आवश्यक सुझाव भी दिए गए. सभी संबंधित कर्मियों को जनगणना कार्य को राष्ट्रीय महत्व का दायित्व मानते हुए पूर्ण निष्ठा एवं उत्तरदायित्व के साथ संपादित करने हेतु प्रेरित किया गया.
जिलाधिकारी सह प्रधान जनगणना अधिकारी वैभव श्रीवास्तव जनगणना के कार्यो को बेहद गंभीरता से ले रहे हैं. प्रतिदिन 11 बजे, दोपहर दो बजे और संध्या पांच बजे सभी 30 चार्ज से प्राप्त रिपोर्ट की सीधे समीक्षा कर रहे हैं. उनके निदेश पर जिला समेत सभी चार्ज में कन्ट्रोल रूम और क्युआरटी सक्रिय हो गया है. जिला जनगणना अधिकारी सह अपर समाहर्ता ई मुकेश कुमार को बुधवार को सूचना प्राप्त हुई कि शहर के वार्ड नंबर 29 की एक गली में प्रगणक को मकान सूचीकरण से रोका जा रहा है. उन्होंने तत्काल क्विक रिस्पॉन्स टीम को स्थल पर भेजा. उप नगर आयुक्त सह चार्ज अधिकारी अरशद इमाम के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंच समस्या का समाधान किया.
जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी सह अपर जिला जनगणना अधिकारी तारणी कुमार के नेतृत्व में एनआईसी की तकनीकी टीम और कन्ट्रोल रूम का कार्य कर रहा है. वहां से लगातार चार्ज द्वारा गुगल फॉर्म से रिपोर्ट प्राप्त किया जा रहा है. साथ ही समयानुसार संकलित प्रगति प्रतिवेदन से जिलाधिकारी को अवगत कराया जा रहा है. वहीं सीएमएमएस और एचएलबीसी पोर्टल के द्वारा रियल टाइम मॉनीटरिंग की जा रही है. आवश्यकता पड़ने पर सभी प्रकार की तकनीकी समस्याओं का निराकरण कराया जा रहा है.
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ