Breaking News

सारण में अवैध हथियार के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: सारण जिले के पहलेजा थाना क्षेत्र से पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किए गए हैं।

SHAILFORD
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय से जारी जानकारी के अनुसार दिनांक 29 अप्रैल 2026 को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पहलेजा थाना पुलिस द्वारा, वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देशन एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सोनपुर के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाते हुए जेपी सेतु पुल स्थित चेकपोस्ट के पास एक स्कॉर्पियो वाहन को पकड़ा गया। वाहन में सवार कुल पाँच अपराधी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

SHARDA
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई के दौरान भागने के क्रम में अपराधियों द्वारा चेकपोस्ट पर लगाए गए बैरिकेडिंग को क्षतिग्रस्त करते हुए तेज गति से भागने का प्रयास किया गया, किन्तु पुलिस द्वारा तत्परता से पीछा कर दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य तीन अपराधी फरार हो गए।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच एवं आसूचना संकलन के क्रम में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि गिरफ्तार अभियुक्त नट गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। गिरोह से संबंधित अन्य अपराधियों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है। उक्त संबंध में पहलेजा थाना कांड संख्या-96/26, दिनांक-29.04.26, धारा-310(4)/310(5)/317(5)/281/324(4) BNSS 25(1-b)a/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

गिरफ्तार अभियुक्तों में सुनील नट, पिता स्व० शिवकुमार नट, साकिन-चाकमुंजी (नई बिहटा), थाना-बिहटा, जिला-पटना और संट नट, पिता-किरी नट, साकिन जगजीवन नगर चितकोहरा पुल के निचे, थाना-हवाई अड्डा, जिला-पटना शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सुनील नट का आपराधिक इतिहास है। उसके ऊपर सोनपुर थाना कांड संख्या-159/22, दिनांक-03.03.2022, धारा-341/323/307 /353/414/427/324/325 भा०द०वि०. एवं 30 (a) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम दर्ज है। अन्य अपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा हैं।

गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देशी कट्टा, एक जिन्दा कारतूस, एक स्कॉर्पियो वाहन, दो मोबाईल, शटर एवं ताला काटने वाला एक कटरएवं ताला तोड़ने हेतु लोहे का मोटा रॉड बरामद किया गया है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें