Breaking News

धार्मिक नगरी चिरान्द में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरु दक्षिणा उत्सव संपन्न

2 Min Read


Chhapra:
ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी चिरान्द में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा गुरु दक्षिणा उत्सव श्रद्धा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने भगवा ध्वज के समक्ष गुरु दक्षिणा अर्पित कर राष्ट्रसेवा और समाज निर्माण का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में छपरा ग्रामीण खण्ड के खण्ड कार्यवाह पंकज जी, जलालपुर खण्ड के खण्ड कार्यवाह अमरेंद्र जी, गंगासमग्र उत्तर बिहार के सह संयोजक श्रीराम तिवारी तथा एबीवीपी के नगर मंत्री अर्पित जी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों की उपस्थिति रही।

DOON
विज्ञापन

इस अवसर पर अपने बौद्धिक उद्बोधन में श्रीराम तिवारी ने कहा कि “गुरु दक्षिणा केवल आर्थिक समर्पण नहीं, बल्कि अपने तन, मन और समय को राष्ट्र एवं समाज के लिए समर्पित करने की प्रेरणा है। संघ का स्वयंसेवक निस्वार्थ सेवा, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण को जीवन का ध्येय मानकर कार्य करता है। संगठित समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार बनता है।”

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

कार्यक्रम में कृष्णकांत ओझा, राजेश पाण्डेय, श्रीकांत पाण्डेय, राशेश्वर सिंह, गणेश चौरसिया, गरीब चौरसिया, हरेश्वर सिंह, ललन भक्त, जयदिनेश पाण्डेय, चंदन भक्त, सुशील पाण्डेय, हरेन्द्र सिंह, पप्पू सिंह,चंदन कुमार सिंह, उमेश कुमार,सूर्यकांत दिक्षित, कुमार आनंद सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे। अंत में भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें