Breaking News

साइकिल से केदारनाथ तक यात्रा करेंगे असम के युवक, सारण में हुआ स्वागत

1 Min Read

Chhapra: असम के नालबाड़ी जिले से बाबा केदारनाथ धाम की यात्रा पर साइकिल से निकले चार शिवभक्त युवकों का जत्था सोमवार को अपनी यात्रा के 15वें दिन सारण पहुंचा। जहां रिविलगंज में स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

इनई ब्रह्मबाबा स्थान के समीप ग्रामीणों और समाजसेवियों ने यात्रियों का अभिनंदन किया। भीषण गर्मी को देखते हुए सेवादारों द्वारा श्रद्धालुओं को शीतल जल और लस्सी पिलाकर उनकी सेवा की गई।

यात्रा में शामिल असम निवासी गणेश दास, राज दास, प्रांजल हलोई और कौशिक हलोई ने बताया कि उनकी इस कठिन साइकिल यात्रा का उद्देश्य केवल बाबा केदारनाथ के दर्शन करना ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना भी है।

DOON
विज्ञापन

यात्रियों ने बताया कि वे आगे महर्षि गौतम ऋषि आश्रम अहिल्या उद्धार केंद्र में दर्शन करने के बाद काशी विश्वनाथ और अयोध्या धाम जाएंगे। इसके पश्चात विभिन्न तीर्थ स्थलों से होते हुए बाबा केदारनाथ धाम पहुंचेंगे।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

इस अवसर पर समाजसेवी धर्मेंद्र सिंह मुन्ना बैजुटोला, नरेंद्र सिंह, अभिषेक शर्मा, रविन्द्र सिंह, शैलेश यादव, महेश पासवान और सरोज सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। युवाओं के इस जज्बे और आस्था की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें