Breaking News

सारण में तीन लड़कियाें काे किया गया रेस्क्यू, एक गिरफ्तार

2 Min Read

Chhapra: पुलिस ने महिलाओं और नाबालिगों के शोषण के खिलाफ चलाए जा रहे आवाज दो अभियान के अंतर्गत सफलता हासिल की है। वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर गठित पुलिस की विशेष टीम ने नगरा थाना क्षेत्र में संचालित आर्केस्ट्रा स्थलों पर सुनियोजित तरीके से छापामारी की। इस रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने जबरन प्रताड़ित कर नृत्य कराई जा रही तीन नाबालिग व पीड़ित लड़कियों को मुक्त कराया। मुक्त कराई गई लड़कियों में एक नेपाल और दो बिहार की रहने वाली हैं।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित गोपालगंज जिले के कटिया थाना अंतर्गत नमुया निवासी मंटू गिरी है। पुलिस ने महिला थाने में आरोपित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, पॉक्सो एक्ट, जेजे एक्ट, बंधुआ मजदूर अधिनियम और अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

अपर पुलिस महानिदेशक कमजोर वर्ग एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के निर्देशों के आलोक में इस विशेष संयुक्त टीम का गठन किया गया था। इस रेस्क्यू टीम में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के प्रभारी पुलिस निरीक्षक विशाल आनंद, महिला थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक नेहा कुमारी, नगरा थानाध्यक्ष सहित पुलिस बल और महिला गृहरक्षक शामिल थे।

DOON
विज्ञापन

पुलिस ने इस कार्रवाई के बाद आम जनता से भी सजग रहने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि समाज में किसी भी प्रकार के शोषण के खिलाफ नागरिक आवाज दो हेल्पलाइन नंबर 9031600191 पर तुरंत सूचना देकर पुलिस का सहयोग करें।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें