वेनेजुएला भूकंप : भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत राहत सामग्री लेकर रवाना हुए वायुसेना के दो विमान कानपुर, 17 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में हाईवे पर तमंचे की नोक पर राहगीरों से लूट करने वाले दो शातिरों बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। गुरुवार देर रात हुई इस घटना में पुलिस ने एक बदमाश के पैर में गोली मार कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घटना बर्रा थाना क्षेत्र की है। सद्दगुरु जग्गी वासुदेव पटना तीन दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण योगेश कुमार ने बताया कि योगेंद्र विहार इलाके में रहने वाले मोहित निषाद गुरुवार को अपनी पल्सर बाइक से कहीं जा रहे थे। तभी बर्रा बाईपास स्थित सिंह ढाबा के सामने दो बदमाशों ने तमंचे की नोक पर पीड़ित से उनकी पल्सर बाइक और पांच हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित के भाई रोहित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी जांचे गए। देर रात पुलिस टीम बर्रा के फत्तेपुर चौराहा पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर अभियुक्तों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान जूही निवासी मुन्ना खान के रूप में हुई है। उसके पास से लूटी गई मोटरसाइकिल, बारह सौ रुपये नकद, एक अदद तमंचा और कारतूस बरामद हुए। उन्होंने बताया कि मौके से उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा। साथ ही घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार को उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
कानपुर, 17 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में हाईवे पर तमंचे की नोक पर राहगीरों से लूट करने वाले दो शातिरों बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। गुरुवार देर रात हुई इस घटना में पुलिस ने एक बदमाश के पैर में गोली मार कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घटना बर्रा थाना क्षेत्र की है।
अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण योगेश कुमार ने बताया कि योगेंद्र विहार इलाके में रहने वाले मोहित निषाद गुरुवार को अपनी पल्सर बाइक से कहीं जा रहे थे। तभी बर्रा बाईपास स्थित सिंह ढाबा के सामने दो बदमाशों ने तमंचे की नोक पर पीड़ित से उनकी पल्सर बाइक और पांच हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित के भाई रोहित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी जांचे गए। देर रात पुलिस टीम बर्रा के फत्तेपुर चौराहा पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर अभियुक्तों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान जूही निवासी मुन्ना खान के रूप में हुई है। उसके पास से लूटी गई मोटरसाइकिल, बारह सौ रुपये नकद, एक अदद तमंचा और कारतूस बरामद हुए। उन्होंने बताया कि मौके से उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा। साथ ही घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार को उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जाएगा।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ