Breaking News

हाथी ने दो लोगों को कुचलकर मारा

खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

कोडरमा, 26 मार्च (हि.स.)। जिले में हाथियों का एक बार फिर आतंक बढ़ने लगा है। इस बार हाथियों की धमक शहरी इलाके में जिला मुख्यालय कोडरमा तक पहुंच गई है। बुधवार की देर रात हाथी ने एक महिला और एक पुरुष को कुचल कर मार डाला है। मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार रात एक हाथी मरियमपुर के पास देखा गया, जिसके बाद हाथी मारियमपुर के बिरहोर टोला में घुस आया। उसने एक बिरहोर महिला को कुचल कर मार दिया। मृतका की पहचान मुनिया बिरहोरिन (55) के रूप में की गई है। वहीं हाथी ने आरती बिरहोरिन नामक एक महिला को भी घायल कर दिया जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। महिला की मौत के बाद ग्रामीणों द्वारा हाथी को उक्त गांव से भगाया गया। वहीं हाथी वहां से भागने के क्रम में बोनाकाली महिला कॉलेज की ओर गया। जहां हाथी ने बालेश्वर सोरेन (40) को भी कुचलकर मार डाला। वहां से हाथी फॉरेस्ट गेस्ट हाउस की ओर भागा और वहां बाउंड्री वाल के मेन गेट को क्षतिग्रस्त कर दिया।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

इधर कोडरमा नगर पंचायत क्षेत्र के बोनाकाली और मरियमपुर में हाथी के दस्तक देने से लोग दहशत में है। घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन हाथियों को ज्यादा दूर खदेड़ने में नाकाम रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक कुल तीन हाथी क्षेत्र में भ्रमणशील हैं, जिसमें अभी भी एक हाथी मरियमपुर से सटे जंगल में छिपा हुआ है।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ हाथियों के एक झुंड के बागीटांड से सटे कोडरमा घाटी के जंगल में देखे जाने की सूचना है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि वन विभाग की टीम के पास हाथियों को खदेड़ने के लिए कोई पर्याप्त इंतजाम भी नहीं है।

सूचना मिलने के बाद टीम पहुंची जरूर, लेकिन एक टॉर्च के सहारे हाथियों को खदेड़ने का प्रयास किया जाता रहा जो नाकाफी साबित हुआ है। हाथी अभी भी पास के जंगल में छिपे हैं और कभी भी आतंक मचा सकते हैं।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें