Chhapra: मोबाइल टावर पर चढ़कर संचार व्यवस्था बाधित करने के प्रयास के मामले में सारण पुलिस ने कार्रवाई की है। प्राथमिकी दर्ज की है। सारण पुलिस ने बताया कि दिनांक-03.06.2026 को सारण जिले के खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मोबाइल संचार टावर पर चढ़कर उसे क्षति पहुँचाने एवं संचार सेवाओं को बाधित करने के प्रयास का मामला प्रकाश में आया। प्राप्त सूचना के अनुसार पहाड़पुर निवासी सुमन दयाल सिंह की निजी भूमि पर स्थापित मोबाइल टावर पर एक युवती द्वारा प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश कर टावर के ऊपरी हिस्से पर चढ़ जाने से सुरक्षा एवं संचार व्यवस्था पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया था। उक्त सूचना मिलते ही खैरा थाना पुलिस तत्परता से मोबाइल टावर के पास पहुंची तथा स्थानीय प्रशासन एवं संबंधित एजेंसियों के सहयोग से लगभग 4 से 5 घंटे की कठिन मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतारा गया। ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव सारण पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि उक्त 01 युवती किसी के बहकावे में आकर टावर के प्रतिबंधित क्षेत्र में चढ़ गई थी। इस प्रकार की कार्रवाई से मोबाइल टावर की संरचना को नुकसान पहुंच सकता था, जिससे संचार सेवाएं बाधित होने के साथ-साथ संबंधित कंपनी को आर्थिक क्षति तथा आम नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता था। साथ ही युवती के जीवन पर भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया था। सारण पुलिस ने इस संबंध में खैरा थाना कांड संख्या-188/26 दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है तथा यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता पाई जाती है तो उसके विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इतिहास के पन्नों में 10 जून : जब कपिल देव की टीम ने लॉर्ड्स में रचा था इतिहास सारण पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील किया है कि किसी भी परिस्थिति में मोबाइल टावर, विद्युत प्रतिष्ठान, रेलवे संपत्ति, सरकारी भवन अथवा अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक संरचनाओं पर न चढ़ें और न ही किसी अन्य व्यक्ति को ऐसा करने के लिए प्रेरित करें। ऐसी गतिविधियां न केवल कानूनन अपराध हैं, बल्कि स्वयं एवं अन्य लोगों के जीवन को भी गंभीर खतरे में डाल सकती हैं। किसी के बहकावे, अफवाह या उकसावे में आकर कानून हाथ में लेने के बजाय अपनी समस्याओं के समाधान हेतु वैधानिक एवं शांतिपूर्ण मार्ग अपनाएं। यदि किसी व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने अथवा ऐसी गतिविधियों में संलिप्त होने की सूचना प्राप्त हो तो इसकी जानकारी तत्काल स्थानीय थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन न0-9031036406 को दें। आज का पंचांग | राशिफल | अधिक ज्येष्ठ कृष्णपक्ष दशमी
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: मोबाइल टावर पर चढ़कर संचार व्यवस्था बाधित करने के प्रयास के मामले में सारण पुलिस ने कार्रवाई की है। प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
सारण पुलिस ने बताया कि दिनांक-03.06.2026 को सारण जिले के खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मोबाइल संचार टावर पर चढ़कर उसे क्षति पहुँचाने एवं संचार सेवाओं को बाधित करने के प्रयास का मामला प्रकाश में आया। प्राप्त सूचना के अनुसार पहाड़पुर निवासी सुमन दयाल सिंह की निजी भूमि पर स्थापित मोबाइल टावर पर एक युवती द्वारा प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश कर टावर के ऊपरी हिस्से पर चढ़ जाने से सुरक्षा एवं संचार व्यवस्था पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया था।
1 / 4
विज्ञापन
उक्त सूचना मिलते ही खैरा थाना पुलिस तत्परता से मोबाइल टावर के पास पहुंची तथा स्थानीय प्रशासन एवं संबंधित एजेंसियों के सहयोग से लगभग 4 से 5 घंटे की कठिन मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतारा गया।
सारण पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि उक्त 01 युवती किसी के बहकावे में आकर टावर के प्रतिबंधित क्षेत्र में चढ़ गई थी। इस प्रकार की कार्रवाई से मोबाइल टावर की संरचना को नुकसान पहुंच सकता था, जिससे संचार सेवाएं बाधित होने के साथ-साथ संबंधित कंपनी को आर्थिक क्षति तथा आम नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता था। साथ ही युवती के जीवन पर भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया था।
1 / 2
विज्ञापन
विज्ञापन
सारण पुलिस ने इस संबंध में खैरा थाना कांड संख्या-188/26 दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है तथा यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता पाई जाती है तो उसके विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सारण पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील किया है कि किसी भी परिस्थिति में मोबाइल टावर, विद्युत प्रतिष्ठान, रेलवे संपत्ति, सरकारी भवन अथवा अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक संरचनाओं पर न चढ़ें और न ही किसी अन्य व्यक्ति को ऐसा करने के लिए प्रेरित करें। ऐसी गतिविधियां न केवल कानूनन अपराध हैं, बल्कि स्वयं एवं अन्य लोगों के जीवन को भी गंभीर खतरे में डाल सकती हैं।
किसी के बहकावे, अफवाह या उकसावे में आकर कानून हाथ में लेने के बजाय अपनी समस्याओं के समाधान हेतु वैधानिक एवं शांतिपूर्ण मार्ग अपनाएं। यदि किसी व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने अथवा ऐसी गतिविधियों में संलिप्त होने की सूचना प्राप्त हो तो इसकी जानकारी तत्काल स्थानीय थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन न0-9031036406 को दें।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।