Breaking News

Rotary Club Chapra | 53वीं इंस्टॉलेशन सेरेमनी में अध्यक्ष पुनीतेश्वर ने संभाली कमान

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: रोटरी क्लब छपरा की 53वीं इंस्टॉलेशन सेरेमनी का आयोजन बुधवार को किया गया। समारोह में क्लब के पूर्व अध्यक्षों, पदाधिकारियों, सदस्यों और उनके परिजनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

SHAILFORD
विज्ञापन

समारोह की शुरुआत IPP RTN. नवनीत कुमार, आउटगोइंग सेक्रेट्री RTN. राजीव कुमार शर्मा, A.G RTN. राजेश गोल्ड और मुख्य अतिथि विभा भारती को मंच पर आमंत्रित कर की गई। इसके बाद आउटगोइंग प्रेसिडेंट द्वारा मीटिंग कॉल टू ऑर्डर, राष्ट्रीय गान और दीप प्रज्वलन हुआ।

RC Jewellers
विज्ञापन

स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना पर वेलकम डांस ने सभी का मन मोह लिया। पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन इंजीनियर अमरेश कुमार मिश्रा ने स्वागत भाषण दिया। इसके बाद सभी पूर्व अध्यक्षों द्वारा अतिथियों, स्पाउस और रोटरी सदस्यों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान लकी ड्रॉ, छपरा रोटरी के इतिहास पर पूर्व अध्यक्ष डॉ. मृदुल कुमार शरण का संबोधन और IPP RTN. नवनीत कुमार का संबोधन मुख्य आकर्षण रहे। आउटगोइंग सेक्रेट्री RTN. राजीव कुमार शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

नई टीम ने ली शपथ

कॉलर एक्सचेंज के बाद संजीव सिंह द्वारा इनकमिंग प्रेसिडेंट RTN. पुनीतेश्वर और डॉ. पार्थसारथी गौतम द्वारा इनकमिंग सेक्रेट्री डॉ. अभिषेक हर्षवर्धन का परिचय कराया गया। नए अध्यक्ष RTN. पुनीतेश्वर ने अपने संबोधन में सेवा और समर्पण के साथ क्लब को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया। उन्होंने नई टीम का परिचय भी कराया। सेक्रेट्री डॉ. अभिषेक हर्षवर्धन ने वर्ष 2026-27 का ईयर प्लानर प्रस्तुत किया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

नए सदस्य बने
इस अवसर पर 4 नए सदस्यों – परमेंद्र रंजन सिंह, प्रिया पुनीत, प्रिया श्रीवास्तव और अपर्णा मिश्रा को क्लब में शामिल किया गया। RTN. करुणा सिन्हा के हाथों क्लब की पत्रिका का लोकार्पण भी हुआ।

मुख्य अतिथि विभा भारती और A.G RTN. राजेश गोल्ड ने अपने संबोधन में रोटरी के सेवा कार्यों की सराहना की और नई टीम को बधाई दी। A.G और मुख्य अतिथि को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम का समापन पूर्व अध्यक्ष डॉ. बी के सिन्हा के धन्यवाद ज्ञापन और सार्जेंट एट आर्म्स की रिपोर्ट के साथ हुआ। अंत में अध्यक्ष RTN. पुनीतेश्वर द्वारा मीटिंग समापन की घोषणा की गई।

इस मौके पर क्लब के सभी पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ रोटेरियन और बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
1 / 2
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें