Breaking News

चक धूम-धूम समर कैंप 2026 में बच्चों की रचनात्मकता और प्रतिभा को मिल रहा नया आयाम

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: किलकारी बाल भवन में आयोजित “चक धूम-धूम समर कैंप 2026” के अंतर्गत बच्चों में उत्साह, जिज्ञासा और सीखने की अद्भुत ललक देखने को मिल रही है। 1 से 20 जून 2026 तक चलने वाले इस समर कैंप में बच्चे विभिन्न कलात्मक, तकनीकी, वैज्ञानिक, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

SHAILFORD
विज्ञापन

हस्तकला विधा में बच्चे जुट आर्ट एवं डॉल मेकिंग सीख रहे हैं। चित्रकला के अंतर्गत चायपत्ती पेंटिंग और पेन आर्ट जैसी अभिनव कलाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कंप्यूटर विधा में बच्चों को बेसिक कंप्यूटर तथा पोस्टर डिजाइनिंग का ज्ञान प्रदान किया जा रहा है।

SHARDA
विज्ञापन

विज्ञान विधा के अंतर्गत बच्चों को रोचक वैज्ञानिक प्रयोगों, विज्ञान मॉडल निर्माण एवं विज्ञान की बुनियादी अवधारणाओं से परिचित कराया जा रहा है, जिससे उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार की भावना विकसित हो रही है।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

संगीत की कक्षाओं में बच्चे ट्रैक म्यूजिक, शास्त्रीय संगीत एवं लोक संगीत की बारीकियों से परिचित हो रहे हैं। वहीं नृत्य वर्ग में फ्री स्टाइल एवं कथक का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

खेल गतिविधियों में कराटे, कबड्डी, कुश्ती, स्केटिंग एवं चेस का अभ्यास कराया जा रहा है, जिससे बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा मिल रहा है। इसके अतिरिक्त म्यूरल आर्ट के माध्यम से बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति को नया मंच मिल रहा है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

समर कैंप का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभाओं को निखारना, आत्मविश्वास बढ़ाना तथा अवकाश के समय का रचनात्मक उपयोग सुनिश्चित करना है।

बच्चों की सक्रिय सहभागिता और उत्साह इस आयोजन की सफलता को दर्शाता है। किलकारी सारण द्वारा आयोजित यह समर कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है। विद्यालयी शिक्षा के साथ-साथ कला, विज्ञान, खेल और संस्कृति का यह समन्वय बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें