Chhapra: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा राजेंद्र कॉलेज इकाई का पुनर्गठन किया गया। इस अवसर पर बादल कुमार को कॉलेज अध्यक्ष तथा रुचि कुमारी को कॉलेज मंत्री का दायित्व सौंपा गया।
इकाई पुनर्गठन के अवसर पर मुख्य रूप से जिला प्रमुख डॉ. अनुपम कुमार सिंह, नगर उपाध्यक्ष डॉ. गौरव सिंह एवं डॉ. नीतू सिंह, जिला संयोजक भास्कर कुमार विभाग छात्रा प्रमुख अदिति सिंह तथा कॉलेज पालक ऋतिक सिंह उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संगठन की विचारधारा, छात्रहितों की रक्षा तथा महाविद्यालय में शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की। विद्यार्थी परिषद सदैव विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान, शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार और राष्ट्रहित में युवाओं की सकारात्मक भूमिका सुनिश्चित करने के लिए कार्य करती रही है।
अन्य दायित्वों पर स्वाति, तृप्ति, अनिशा, सोनू कुमार, प्रियांशु, आदित्य, रिमझिम, लक्की,खुशी,रॉबिन, मनीष सिंह, शशि, छोटी, रत्नेश, रौनक,
सलोनी, स्नेहा, शालू, सपना के साथ अन्य सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।

















