नई दिल्ली, 17 फ़रवरी (हि.स.)। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही हैं। परीक्षा का समय सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक रहेगा। इसके लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों और अभिभावकों की भीड़ देखी जा रही है। बोर्ड ने परीक्षा के निष्पक्ष संचालन के लिए कड़ी निगरानी की व्यवस्था की गई है। संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रहेगी और सभी केंद्र सीसीटीवी कैमरों से लैस हैं। यूपीआई लेनदेन उपभोक्ताओं, छोटे कारोबारियों के लिए बना रहेगा मुफ्त : पीसीआई 10वीं के लिए कुल 25,08,319 परीक्षार्थी पंजीकरण हैं जिनमें 14,08,546 छात्र और 10,99,773 छात्राएं शामिल हैं। 12वीं के लिए 18,59,551 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें 10,27,552 छात्र और 8,31,999 छात्राएं हैं। Horoscope | किस राशि के लिए सौभाग्य लेकर आया है आज का दिन, जानें मेष से मीन राशि का दैनिक राशिफल 10वीं की परीक्षा की शुरुआत गणित बेसिक और गणित स्टैंडर्ड पेपर से होगी। जबकि 12वीं की परीक्षा बायोटेक्नोलॉजी, उद्यमिता और शॉर्टहैंड विषय से शुरू होगी। इन परीक्षाओं के लिए देशभर में 15,649 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 10वीं के लिए 8,075 और 12वीं के लिए 7,574 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। ABVP | जिला सदस्यता कार्यशाला सम्पन्न
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
नई दिल्ली, 17 फ़रवरी (हि.स.)। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही हैं। परीक्षा का समय सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक रहेगा। इसके लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों और अभिभावकों की भीड़ देखी जा रही है।
विज्ञापन
बोर्ड ने परीक्षा के निष्पक्ष संचालन के लिए कड़ी निगरानी की व्यवस्था की गई है। संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रहेगी और सभी केंद्र सीसीटीवी कैमरों से लैस हैं।
10वीं के लिए कुल 25,08,319 परीक्षार्थी पंजीकरण हैं जिनमें 14,08,546 छात्र और 10,99,773 छात्राएं शामिल हैं। 12वीं के लिए 18,59,551 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें 10,27,552 छात्र और 8,31,999 छात्राएं हैं।
10वीं की परीक्षा की शुरुआत गणित बेसिक और गणित स्टैंडर्ड पेपर से होगी। जबकि 12वीं की परीक्षा बायोटेक्नोलॉजी, उद्यमिता और शॉर्टहैंड विषय से शुरू होगी। इन परीक्षाओं के लिए देशभर में 15,649 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 10वीं के लिए 8,075 और 12वीं के लिए 7,574 केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।