Breaking News

विश्व होम्योपैथिक दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का हुआ आयोजन

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: ब्रजेन्द्र बहादुर सारण होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में विश्व होम्योपैथिक दिवस के उपलक्ष्य में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर के प्रतिष्ठित हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ अशोक कुमार ने की।

SHAILFORD
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ होम्योपैथी के जनक डॉ सैमुअल हैनीमैन के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों ने होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के विकास तथा सारण जिले में इसके व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

SHARDA
विज्ञापन

अध्यक्षीय संबोधन में डॉ अशोक कुमार ने कहा कि समाज के सभी वर्गों, विशेषकर गरीबों तक होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति का विस्तार अत्यंत आवश्यक है, जिससे उन्हें सुलभ और प्रभावी उपचार मिल सके।

कॉलेज में वर्तमान में 12 चिकित्सकों की टीम द्वारा ओपीडी का सुचारू संचालन किया जा रहा है, जो समर्पण और मेहनत के साथ मरीजों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रही है। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के विकास एवं विस्तार पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

उपस्थित सदस्यों ने संस्थापक ब्रजेन्द्र बहादुर को याद करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया तथा उनके बताए सत्य, निष्ठा और सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा हाल ही में आयोजित नेत्र शिविर (लगभग 350 लाभार्थी) तथा दिव्यांग सेवा शिविर (450 से अधिक लाभार्थी) की सराहना की गई, जिसमें जरूरतमंदों को तीन पहिया साइकिल, व्हीलचेयर एवं कृत्रिम अंग प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में एस.के. शर्मा, नीरज कुमार, डॉ दिलीप कुमार, डॉ के.के. बोस, ज्ञानेश कुमार वर्मा, सुरभित दत्त, राहुल कुमार, अजय कुमार वर्मा, आशीष कुमार, डॉ राज किशोर राय, डॉ रौशन कुमार पांडे, डॉ राजेश कुमार पांडेय, डॉ धनंजय कुमार, डॉ डी.एन. तिवारी, संजय कुमार वर्मा (अधिवक्ता), डॉ वीरेंद्र कुमार सिंह, डॉ नीला पांडे, डॉ रीता रानी, डॉ अजय कुमार सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

अंत में सभी उपस्थित सदस्यों एवं अध्यक्ष महोदय को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

कॉलेज के सचिव प्रवीर कृष्ण (सेवानिवृत्त आईएएस), जो संस्थापक के पौत्र हैं, ने कहा कि संस्थान द्वारा निरंतर सेवा कार्यों को आगे बढ़ाना ही संस्थापक के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें