Breaking News

विधायक छोटी कुमारी ने जिलाधिकारी से मिलकर क्षेत्र की प्रमुख जनसमस्याओं पर की चर्चा

6 Min Read

Chhapra: छपरा की विधायक छोटी कुमारी ने सारण के जिलाधिकारी से मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान विधायक ने स्थानीय नागरिकों, किसानों एवं विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त आवेदनों के आधार पर संबंधित समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए पत्र भी सौंपे।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

विधायक छोटी कुमारी ने विशेष रूप से NH-19 से सटे प्रभुनाथ नगर स्थित संत कामता सखी मठ रोड एवं आसपास के मोहल्लों में गंभीर जल जमाव की समस्या पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण वर्षा के दौरान एवं उसके बाद भी लंबे समय तक सड़क और मोहल्लों में पानी जमा रहता है, जिससे आम नागरिकों, महिलाओं, बुजुर्गों एवं राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र में संचालित दो निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को भी जल जमाव के कारण विद्यालय आने-जाने में कठिनाई हो रही है।

इसके अतिरिक्त विधायक ने सिताबदियारा एवं दक्षिणवारी चक्की क्षेत्र के किसानों की भूमि एवं बढ़े हुए लगान की समस्या को भी जिलाधिकारी के समक्ष रखा। किसानों द्वारा आयोजित बैठक में सामने आए तथ्यों का उल्लेख करते हुए विधायक ने बताया कि मार्च 2026 से कई भूमि पर पूर्व की अपेक्षा अधिक लगान निर्धारित किए जाने, एक फसला वाली भूमि पर दो फसला के आधार पर लगान वसूले जाने तथा बालू जमा एवं नदी के बहाव वाले क्षेत्रों की भूमि पर भी लगान लगाए जाने की शिकायतें प्राप्त हुई हैं।

DOON
विज्ञापन

साथ ही, वर्ष 1956 से लगातार रसीद कटने वाली कई जमीनों को टोपो लैंड घोषित किए जाने से किसानों के समक्ष उत्पन्न कठिनाइयों पर भी चर्चा हुई। विधायक ने पुराने राजस्व अभिलेखों, पूर्व में जारी रसीदों एवं वर्तमान स्थिति की जांच कर किसानों की समस्याओं के समाधान के संबंध में विस्तृत चर्चा की।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

मुलाकात के दौरान बड़ा तेलपा क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण से संबंधित उचित मुआवजे के मामले पर भी चर्चा हुई। प्रभावित लोगों द्वारा प्रस्तुत आवेदन के आधार पर विभिन्न परियोजनाओं के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवजे की राशि एवं वर्तमान बाजार मूल्य से संबंधित विषयों को जिलाधिकारी के समक्ष रखा गया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

विधायक छोटी कुमारी ने गांधी उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज, दौलतगंज की भूमि पर अतिक्रमण के मामले पर भी चर्चा की। विद्यालय की भूमि पर अतिक्रमण से शैक्षणिक गतिविधियों एवं विद्यालय हितों पर पड़ रहे प्रभाव के संबंध में जिलाधिकारी को अवगत कराया गया।

इसके साथ ही जटही पोखरा के अतिक्रमण, संरक्षण एवं विकास के संबंध में भी विस्तार से चर्चा हुई। विधायक ने पोखरा क्षेत्र को अतिक्रमण से मुक्त कराने तथा उसके समुचित संरक्षण एवं विकास से जुड़े विषयों को प्रमुखता से रखा।

बैठक में छपरा विधानसभा क्षेत्र की सड़कों एवं नालों की साफ-सफाई, रखरखाव और जल निकासी व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। विभिन्न क्षेत्रों में जर्जर सड़कों, नालों की सफाई तथा जल जमाव से आम लोगों को होने वाली परेशानियों से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया।

विधायक ने कदम चौक से टाड़ी तक सड़क की मरम्मत प्रभुनाथ नगर जल निकासी के विषय पर भी चर्चा की। उक्त मार्ग की वर्तमान स्थिति एवं स्थानीय लोगों को आवागमन में हो रही कठिनाइयों के संबंध में जिलाधिकारी को जानकारी दी गई।

बैठक के दौरान छपरा शहर की महत्वपूर्ण परियोजना डबल डेकर निर्माण कार्य एवं उससे संबंधित यातायात और स्थानीय समस्याओं पर भी चर्चा हुई। निर्माण कार्य की प्रगति तथा आम लोगों को हो रही परेशानियों के संबंध में विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

विधायक छोटी कुमारी ने छपरा शहर में बिजली एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की समस्या को भी प्रमुखता से उठाया। शहर के कई क्षेत्रों में पर्याप्त स्ट्रीट लाइट एवं प्रकाश व्यवस्था नहीं होने के कारण शाम होते ही अंधेरे की स्थिति उत्पन्न होने तथा आम नागरिकों को होने वाली परेशानियों पर चर्चा की गई।

इसके साथ ही जनक यादव पुस्तकालय एवं नगर पंचायत रिविलगंज से संबंधित समस्याओं एवं विकास कार्यों पर भी जिलाधिकारी के साथ चर्चा की गई। क्षेत्र के विकास एवं स्थानीय नागरिकों की आवश्यकताओं से जुड़े विषयों को विस्तार से रखा गया।

विधायक ने तेलपा स्थित ईसाई कब्रिस्तान की घेराबंदी रास्ता के संबंध में भी चर्चा की। कब्रिस्तान परिसर की सुरक्षा एवं सीमांकन के लिए आवश्यक घेराबंदी से संबंधित विषय को जिलाधिकारी के समक्ष रखा गया।

इसके अतिरिक्त विधायक ने नवनिर्मित विद्युत शवदाह गृह में अंतिम संस्कार के लिए उचित शुल्क निर्धारण एवं बिचौलियों द्वारा कथित अवैध वसूली से संबंधित शिकायतों का मुद्दा भी जिलाधिकारी के समक्ष रखा। इस संबंध में आम लोगों को होने वाली परेशानियों तथा एक पारदर्शी और स्पष्ट व्यवस्था की आवश्यकता पर चर्चा की गई।

विधायक छोटी कुमारी ने कहा कि छपरा विधानसभा क्षेत्र की जनता की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखना और उनके समाधान की दिशा में निरंतर प्रयास करना मेरी प्राथमिकता है। सड़क, नाला, जल जमाव, बिजली एवं प्रकाश व्यवस्था, अतिक्रमण, किसानों की भूमि एवं लगान, मुआवजा, शैक्षणिक संस्थानों की भूमि की सुरक्षा तथा अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन एवं संबंधित विभागों के साथ निरंतर समन्वय और संवाद जारी रहेगा, ताकि छपरा विधानसभा क्षेत्र की जनता को अधिकतम राहत मिल सके।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें