Breaking News

ज्वेलरी शोरूम में दुस्साहसिक चोरी

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

SHARDA
विज्ञापन

सिलीगुड़ी, 28 दिसंबर (हि.स)। सिलीगुड़ी के व्यस्त हिल कार्ट रोड इलाके में सोने की दुकान में चोरी की घटना से हड़कंप मच गया है। शहर के प्रमुख मार्ग पर स्थित बीपीएस ज्वेलर्स में देर रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है।

रविवार सुबह दुकान खुलते ही चोरी का पता चला, पुलिस को सूचना दी गई।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

दुकान मालिक के अनुसार, चोर लगभग 30 किलो चांदी और 100 से 200 ग्राम सोना लेकर फरार हो गए। हालांकि, दुकान के भीतर रखे लॉकर को काटने की कोशिश की गई, लेकिन उसमें रखे सोने तक चोर नहीं पहुंच सके। लॉकर नहीं काट पाने के कारण दुकान को बड़ी क्षति से बचा लिया गया। चोरों ने चोरी के दौरान दुकान में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को काट दिया और डीवीआर बॉक्स भी अपने साथ ले गए। हालांकि, एक मेमोरी वाला कैमरा मौजूद था, जिससे कुछ अहम सुराग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर पिछले कई दिनों से दुकान की पिछली दीवार को धीरे-धीरे काट रहे थे और फिर सुनियोजित तरीके से देर रात इस बड़ी चोरी को अंजाम दिया। दुकान के शटर और अंदरूनी हिस्सों में तोड़फोड़ के स्पष्ट निशान मिले हैं। पुलिस का मानना है कि चोरी में विशेष उपकरणों का इस्तेमाल किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही सिलीगुड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही शहर की प्रमुख ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें