अररिया 13 जुलाई (हि.स.)। नोएडा से असम के लिए चली कंटेनर से करोड़ों रुपयों के गायब मोबाइल और पार्ट्स मामले में अररिया पुलिस ने पूरे मामले के मास्टर माइंड को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। अररिया पुलिस ने हरियाणा नूह से इस कांड के मास्टरमाइंड मो. नईम पिता अख्तर हुसैन को गिरफ्तार किया है। पुलिस करीब तीन करोड़ रुपये मूल्य के 620 पीस मोबाइल के साथ 6.97 लाख रुपये नगद बरामद किया। यही नहीं घटना में प्रयुक्त डाक पार्सल लिखा एक कंटेनर व एक स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किया गया है। रविवार रात को नगर थाना में एसडीपीओ सुशील कुमार ने कहा कि नोएडा से गुवाहाटी के लिए चले एक कंटेनर से करोड़ों रुपए मूल्य के मोबाइल व मोबाइल पार्ट्स गायब होने के मामले में अररिया पुलिस को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। इस कांड के मास्टरमाइंड हरियाणा नूह के मो. नईम को गिरफ्तार किया गया है। उनकी निशानदेही पर ओप्पो व वनप्लस कंपनी की 620 मोबाइल के साथ 6 लाख 97 हजार रुपए नगद बरामद किया गया है। घटना में प्रयुक्त डाक पार्सल लिखा कंटेनर व स्कॉर्पियो जप्त किया गया है। इस कांड के एक और मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम हरियाणा में कैंप कर रही है। एसडीपीओ ने बताया कि राजधानी दिल्ली व आसपास के इलाकों से ट्रांसपोर्ट के माध्यम से कंटेनर पर लोड होकर देश के अलग अलग शहरों में जाने वाले मोबाइल को रास्ते से गायब कर देने के का मास्टरमाइंड हरियाणा नूह के मो नईम के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस ने पांच हजार का इनाम घोषित कर रखा है। आज का पंचांग | आषाढ़ कृष्णपक्ष अमावस्या एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि मो नईम का पूर्व से आपराधिक इतिहास है।आंध्र प्रदेश के कुरनूल का वह वांटेड है। हालांकि कुरनूल मामले में वह फिलहाल जमानत पर है। एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि हरियाणा पलवल के रहने वाले चालक मो. साहिब और मो. तालीम कंटेनर लेकर 6 जून को ग्रेटर नोएडा से चला था। चालक व खलासी ने चोर गिरोह के शातिर के साथ मिलकर कंटेनर का सील बिहार पहुंचने से उत्तरप्रदेश के गोरखपुर के समीप कंटेनर का लॉक तोड़ दिया था और कंटेनर पर लदे मोबाइल का बॉक्स को डाक पार्सल लिखे दूसरे कंटेनर पर अनलोड कर लिया। इसके बाद खाली कंटेनर को लाकर अररिया पेट्रोल पंप के पास खड़ा कर दिया।बताया गया कि कंटेनर में कुल 1143 मोबाइल सेट के पैकेटों में से 531 पैकेट सुरक्षित मिला था, जबकि 612 कीमती हैंडसेट के पैकेट गायब थे। श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद के लिए आवेदन आमंत्रित एसडीपीओ ने बताया कि जीरोमाइल के पास खाली कंटेनर मिलने के बाद ट्रांसपोर्टर के आवेदन पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद एसपी जितेंद्र कुमार ने एसआईटी का गठन किया था।एसआईटी शेष बचे मोबाइल के रिकवरी और इसमें शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस मौके पर नगर थानेदार मनीष कुमार रजक, कांड के अनुसंधानकर्ता विकाश कुमार मौजूद थे। उल्लेखनीय हो कि कंटेनर से करोड़ों रुपए मूल्य के गायब हुए मोबाइल व मोबाइल पार्ट्स में पूर्व में भी 817 पीस मोबाइल बरामद हो चुकी है। बांकीपुर उपचुनाव : जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा ने दाखिल किया नामांकन पुलिस ने हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश की पुलिस के मदद से अंतरराज्यीय चार बड़े गैंगस्टर को गिरफ्तार करते हुए एक थार गाड़ी, एक सियाज गाड़ी, एक लैपटॉप, सीपी प्लस का डीवीआर भी जब्त किया था।पूर्व में दिल्ली, उत्तर प्रदेश के मथुरा व हरियाणा के नूह व पलवल इलाके से की गई थी।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
अररिया 13 जुलाई (हि.स.)। नोएडा से असम के लिए चली कंटेनर से करोड़ों रुपयों के गायब मोबाइल और पार्ट्स मामले में अररिया पुलिस ने पूरे मामले के मास्टर माइंड को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
विज्ञापन
अररिया पुलिस ने हरियाणा नूह से इस कांड के मास्टरमाइंड मो. नईम पिता अख्तर हुसैन को गिरफ्तार किया है। पुलिस करीब तीन करोड़ रुपये मूल्य के 620 पीस मोबाइल के साथ 6.97 लाख रुपये नगद बरामद किया। यही नहीं घटना में प्रयुक्त डाक पार्सल लिखा एक कंटेनर व एक स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किया गया है।
विज्ञापन
रविवार रात को नगर थाना में एसडीपीओ सुशील कुमार ने कहा कि नोएडा से गुवाहाटी के लिए चले एक कंटेनर से करोड़ों रुपए मूल्य के मोबाइल व मोबाइल पार्ट्स गायब होने के मामले में अररिया पुलिस को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। इस कांड के मास्टरमाइंड हरियाणा नूह के मो. नईम को गिरफ्तार किया गया है। उनकी निशानदेही पर ओप्पो व वनप्लस कंपनी की 620 मोबाइल के साथ 6 लाख 97 हजार रुपए नगद बरामद किया गया है। घटना में प्रयुक्त डाक पार्सल लिखा कंटेनर व स्कॉर्पियो जप्त किया गया है। इस कांड के एक और मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम हरियाणा में कैंप कर रही है।
एसडीपीओ ने बताया कि राजधानी दिल्ली व आसपास के इलाकों से ट्रांसपोर्ट के माध्यम से कंटेनर पर लोड होकर देश के अलग अलग शहरों में जाने वाले मोबाइल को रास्ते से गायब कर देने के का मास्टरमाइंड हरियाणा नूह के मो नईम के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस ने पांच हजार का इनाम घोषित कर रखा है।
एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि मो नईम का पूर्व से आपराधिक इतिहास है।आंध्र प्रदेश के कुरनूल का वह वांटेड है। हालांकि कुरनूल मामले में वह फिलहाल जमानत पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि हरियाणा पलवल के रहने वाले चालक मो. साहिब और मो. तालीम कंटेनर लेकर 6 जून को ग्रेटर नोएडा से चला था। चालक व खलासी ने चोर गिरोह के शातिर के साथ मिलकर कंटेनर का सील बिहार पहुंचने से उत्तरप्रदेश के गोरखपुर के समीप कंटेनर का लॉक तोड़ दिया था और कंटेनर पर लदे मोबाइल का बॉक्स को डाक पार्सल लिखे दूसरे कंटेनर पर अनलोड कर लिया।
इसके बाद खाली कंटेनर को लाकर अररिया पेट्रोल पंप के पास खड़ा कर दिया।बताया गया कि कंटेनर में कुल 1143 मोबाइल सेट के पैकेटों में से 531 पैकेट सुरक्षित मिला था, जबकि 612 कीमती हैंडसेट के पैकेट गायब थे।
एसडीपीओ ने बताया कि जीरोमाइल के पास खाली कंटेनर मिलने के बाद ट्रांसपोर्टर के आवेदन पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद एसपी जितेंद्र कुमार ने एसआईटी का गठन किया था।एसआईटी शेष बचे मोबाइल के रिकवरी और इसमें शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
इस मौके पर नगर थानेदार मनीष कुमार रजक, कांड के अनुसंधानकर्ता विकाश कुमार मौजूद थे।
उल्लेखनीय हो कि कंटेनर से करोड़ों रुपए मूल्य के गायब हुए मोबाइल व मोबाइल पार्ट्स में पूर्व में भी 817 पीस मोबाइल बरामद हो चुकी है।
पुलिस ने हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश की पुलिस के मदद से अंतरराज्यीय चार बड़े गैंगस्टर को गिरफ्तार करते हुए एक थार गाड़ी, एक सियाज गाड़ी, एक लैपटॉप, सीपी प्लस का डीवीआर भी जब्त किया था।पूर्व में दिल्ली, उत्तर प्रदेश के मथुरा व हरियाणा के नूह व पलवल इलाके से की गई थी।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।