Breaking News

पर्सनल और ग्रुप लोन के नाम पर ठगी,सैकड़ों लोगों से खाता खुलवाने के नाम पर ठगी

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

SHARDA
विज्ञापन

अररिया 19 जनवरी(हि.स.)। बिहार में अररिया जिले के फारबिसगंज शहर के शास्त्री चौक कोठीहाट रोड स्थित आरपीएल कैपिटल फाइनेंस लिमिटेड नामक फाइनेंस कंपनी पर्सनल और समूह लोन दिलाने के नाम पर सैकड़ों लोगों से ठगी कर फरार हो गया।

कंपनी के द्वारा गांव गांव जाकर महिलाओं का समूह बनाया गया और फिर एक लाख रूपये खाता में लोन का पैसा आने के नाम पर खाता खुलवाने के लिए पांच पांच हजार रूपये समूह और पर्सनल लोन के हेतु नया खाता खुलवाने के नाम पर रूपये की वसूली कर रातों रात फरार हो गया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

कंपनी के फरार होने की जानकारी के बाद ठगी के शिकार हुए सैकड़ों लोग सोमवार को पहले कार्यालय पहुंचे और फिर फारबिसगंज थाना पहुंचकर थानाध्यक्ष को मामले की जानकारी दी।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

शास्त्री चौक कोठीहाट रोड में कुछ दिन पहले ही आरपीएल कैपिटल फाइनेंस लिमिटेड नामक फाइनेंस कंपनी का कार्यालय खोला गया था।जिसमें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर पर्सनल और समूह लोन कम ब्याज पर दिए जाने का दावा किया गया था।

आरपीएल कैपिटल फाइनेंस लिमिटेड नामक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के द्वारा बकायदा अनुमंडल क्षेत्र के फारबिसगंज,नरपतगंज और भरगामा के ग्रामीण क्षेत्रों में जा जाकर समूह का निर्माण भी किया गया।जिसके बाद प्रति समूह को एक एक लाख रूपये और पर्सनल पचास हजार रूपये तक खाता में आने की जानकारी देकर सभी से नया खाता खुलवाने के नाम पर रूपये की उगाही की गई।

राशि वसूली के एवज में कंपनी के कर्मचारियों के द्वारा रसीद भी दिया गया।थाना पहुंचे ठगी के शिकार ग्रामीणों ने बताया कि फारबिसगंज कार्यालय में ब्रांच मैनेजर के रूप में अभिषेक कुमार सिंह और रिलेशनशिप ऑफिसर के रूप में प्रियांशु कुमार के साथ अन्य कर्मचारी थे।दिए गए रसीद में फरार हुए आरपीएल कैपिटल फाइनेंस लिमिटेड नामक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों के द्वारा अपना कार्यालय नई दिल्ली के कनॉट प्लेस सेंट्रल दिल्ली के बरखंभा मोड़ स्थित विजया बिल्डिंग 1008 में होने की जानकारी दी गई थी,जो रसीद और कार्यालय में लगे बोर्ड में लिखा हुआ था।

मामले को लेकर थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने लिखित आवेदन देने पर समुचित कार्रवाई और छानबीन करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें