Breaking News

थावे मंदिर चोरी कांड: आभूषण बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

गोपालगंज 27 जनवरी (हि.स)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ थावे माता मंदिर में 17–18 दिसंबर 2025 की रात हुई सनसनीखेज चोरी की घटना का गोपालगंज पुलिस ने पूर्ण उद्भेदन कर दिया है।

SHAILFORD
विज्ञापन

पुलिस ने मंदिर के गर्भगृह से चोरी हुए सोने का मुकुट, चांदी का हार, सोने का नेकलेस और छतरी सहित सभी कीमती आभूषण बरामद कर लिए हैं। इस मामले में अब तक कुल सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी स्वयं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 और थावे थानाध्यक्ष के साथ मौके पर पहुंचे थे। थावे थाना में कांड दर्ज कर विशेष जांच दल का गठन किया गया।

SHARDA
विज्ञापन

तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने मुख्य अभियुक्त शरीफ साई को उसके भोजपुरवा स्थित आवास से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर उसके बथान के पास मिट्टी में गाड़ कर छुपाए गए चोरी के आभूषण बरामद किए गए।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

बरामदगी में सोने के मुकुट का हिस्सा, छतरी, सोने के नेकलेस का आधा भाग और चांदी का हार शामिल है। जांच में यह भी सामने आया कि अभियुक्त को उसके परिजनों और परिचितों ने चोरी के सामान को छुपाने और ठिकाने लगाने में सहयोग किया।

इसी क्रम में शरीफ आलम, चांद आलम, एक महिला सहयोगी तथा सिवान निवासी एजाज अली को गिरफ्तार किया गया।

इससे पहले पुलिस दीपक राय उर्फ दीपांशु (गाजीपुर), इजाममल आलम (पूर्वी चंपारण) और गुड्डन उर्फ गुडुल (गोपालगंज) को भी गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस तरह सभी सात अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में हैं।

एसपी विनय तिवारी ने बताया कि थावे माता मंदिर जिले की आस्था का केंद्र है। एसआईटी ने अथक प्रयास से इस कांड का सफल उद्भेदन किया है। अब पुलिस स्पीडी ट्रायल के माध्यम से अभियुक्तों को कड़ी सजा दिलाने की दिशा में काम कर रही है। जांच टीम को सजा के बाद पुरस्कृत किया जाएगा।–

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें