Breaking News

सारण में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 2593 लीटर विदेशी शराब व हथियार बरामद

3 Min Read

Chhapra: गरखा थाना पुलिस ने मद्यनिषेध इकाई, बिहार से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप पकड़ी है। इस दौरान ट्रक के तहखाने में छिपाकर लाई गई कुल 2593.08 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई, जबकि तस्करी में प्रयुक्त कई वाहन और अवैध हथियार भी जब्त किए गए हैं। मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 1 रामपुकार सिंह ने बताया कि मद्यनिषेध इकाई से सूचना मिली थी कि पिंटू यादव और बबलू सिंह द्वारा ट्रक के माध्यम से विदेशी शराब की बड़ी खेप गरखा थाना क्षेत्र में उतारी जानी है, जिसका मुख्य प्राप्तकर्ता पंकज सिंह है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए गरखा थाना पुलिस ने तत्काल छापेमारी दल का गठन किया।

छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ग्राम वाजितपुर स्थित पंकज सिंह के हाता पहुँची, जहाँ देखा गया कि 10–15 लोग ट्रक से शराब की पेटियाँ उतारकर चारपहिया वाहनों में लोड कर रहे थे। पुलिस को देखते ही सभी लोग अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए।

DOON
विज्ञापन

इसके बाद विधिवत तलाशी के क्रम में ट्रक में बनाए गए तहखाने से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। मौके से दो पिकअप, दो कार, एक ट्रक और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। वहीं मुख्य प्राप्तकर्ता पंकज सिंह की दुकान की तलाशी में दो पिस्टल, दो देशी कट्टा, एक मोबाइल फोन और एक पर्स बरामद किया गया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

पुलिस ने सभी बरामद सामानों को जब्त कर थाना लाते हुए इस संबंध में गरखा थाना कांड संख्या 02/26 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है। अनुसंधान के क्रम में प्राप्त सूचना के आधार पर सोनपुर थाना क्षेत्र के लालू यादव चौक से बबलू सिंह (पिता–स्व. सुदर्शन सिंह, निवासी–गरखा) को गिरफ्तार किया गया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्त से गहन पूछताछ की जा रही है तथा शराब तस्करी से जुड़े नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और भंडारण में संलिप्त सभी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें