Breaking News

अवैध हथियार के साथ तीन युवक गिरफ्तार, चाकूबाजी कांड का मुख्य आरोपी दबोचा गया

2 Min Read

Chhapra: सारण पुलिस ने अकार्रवाई करते हुए सोनपुर थाना क्षेत्र से अवैध हथियार के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक युवक हालिया चाकूबाजी कांड में संलिप्त पाया गया है।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रात्रि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मानपुर निवासी बादल कुमार उर्फ अमन राय (पिता – महेश राय) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने पूर्व विवाद के क्रम में विकास कुमार को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल करने की बात स्वीकार की। घायल का उपचार सदर अस्पताल, हाजीपुर में चल रहा है।

सत्यापन के दौरान आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास सामने आया है। पुलिस के अनुसार, वह पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है।

DOON
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा हथियार छिपाकर रखने की सूचना देने पर सोनपुर थाना पुलिस ने पहलेजा शाहपुर दियारा, पुरवारी टोला स्थित एक घर की विधिवत घेराबंदी कर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दो अन्य व्यक्तियों—

Tanishq Chhapra
विज्ञापन
  • रविन्द्र राय उर्फ गोप जी (पिता – स्व. सुखदेव राय), निवासी पहलेजा शाहपुर दियारा
  • अरविन्द राय (पिता – रविन्द्र राय उर्फ गोप जी), निवासी पहलेजा शाहपुर दियारा

को हिरासत में लिया गया। तलाशी के क्रम में एक देसी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। सभी बरामद वस्तुओं को विधिवत जब्त कर लिया गया है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

इस संबंध में सोनपुर थाना कांड संख्या 128/26 दर्ज कर अग्रेतर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराधियों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें