Breaking News

सरयू नदी में बढ़ते जलस्तर को लेकर विधायक छोटी कुमारी ने सिताबदियारा के रिंग बांध का किया निरीक्षण

2 Min Read

Chhapra: सरयू नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर और बाढ़ के बढ़ते खतरे को देखते हुए छपरा विधायक छोटी कुमारी ने सिताबदियारा के बरका सुफल टोला स्थित रिंग बांध का निरीक्षण किया। बाढ़ से उत्पन्न संभावित खतरे को देखते हुए विधायक ने सारण के जिलाधिकारी से संबंधित पदाधिकारी को स्थल निरीक्षण के दूरभाष पर वार्तालाप किया, ताकि समस्या का शीघ्र समाधान कराया जा सके।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

विधायक के निर्देश पर डीएम ने छपरा सदर अनुमंडल पदाधिकारी नितेश कुमार ,जल संसाधन विभाग के अभियंता को मौके पर भेजा। इसके बाद विधायक छोटी कुमारी ने एसडीएम, जल संसाधन विभाग के अभियंता, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ सिताबदियारा के सुफल टोला स्थित रिंग बांध का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने बताया कि यह क्षेत्र बिहार-उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित है। सुफल टोला का रिंग बांध उत्तर प्रदेश क्षेत्र में पड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार, प्रत्येक वर्ष सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने पर इसी स्थान से रिंग बांध के ओवरफ्लो अथवा टूटने के कारण बाढ़ का पानी बिहार और उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों में प्रवेश कर जाता है।

DOON
विज्ञापन

विधायक छोटी कुमारी ने प्रशासन से बाढ़ से बचाव के लिए हरसंभव कदम उठाने की बात कही,ताकि सिताबदियारा एवं प्रभुनाथ नगर दक्षिणवारी चक पंचायत को बाढ़ की विभीषिका से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश क्षेत्र में लगभग 300 मीटर हिस्से में बांध का निर्माण नहीं होने के कारण जलस्तर बढ़ने पर हर वर्ष बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

विधायक ने मौके से ही जिलाधिकारी से दूरभाष पर बातचीत कर समस्या की जानकारी दी और संबंधित कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने त्वरित कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी एवं प्रशासन के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान विधायक छोटी कुमारी के साथ जिला भाजपा महामंत्री धर्मेन्द्र कुमार साह, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद,समाजसेवी भोला सिंह,शिक्षक नितेश सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें