Breaking News

जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक, नगर निकायों के गठन, उत्क्रमण एवं क्षेत्र विस्तार संबंधी प्रस्तावों पर हुई चर्चा

3 Min Read

Chhapra/Sonpur: जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (20 सूत्री) की बैठक प्रभारी मंत्री, सारण-सह-उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न नगर निकायों के गठन, उत्क्रमण एवं क्षेत्र विस्तार संबंधी प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई।

SHAILFORD
विज्ञापन

बैठक के पूर्व जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार द्वारा उपमुख्यमंत्री-सह-प्रभारी मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इसके उपरांत प्रभारी मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। तत्पश्चात सोनपुर के प्लस टू सेमिनरी हाई स्कूल के सभाकक्ष में बैठक की कार्यवाही प्रारंभ हुई।

बैठक के प्रारंभ में जिला पंचायती राज पदाधिकारी द्वारा नगर निकायों के गठन, उत्क्रमण एवं क्षेत्र विस्तार से संबंधित पूर्व में विभाग को भेजे गए प्रस्तावों तथा दो नए प्रस्तावों को समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस दौरान प्रस्तावित नगर निकायों के क्षेत्रफल, जनसंख्या, भौगोलिक स्वरूप एवं नजरी नक्शा सहित अन्य संबंधित जानकारी समिति के सदस्यों को उपलब्ध कराई गई।

DOON
विज्ञापन

जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने बताया कि नगर निकायों के गठन एवं उत्क्रमण संबंधी प्रस्ताव तैयार करते समय निर्धारित मानकों के साथ-साथ क्षेत्र की जनसंख्या, भौगोलिक स्वरूप तथा स्थानीय लोगों की मुख्य आजीविका एवं व्यवसाय को भी ध्यान में रखा जाता है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

सामान्यतः नगर पंचायत के लिए 12,000 से 40,000, नगर परिषद के लिए 40,000 से 2 लाख तथा नगर निगम के लिए 2 लाख से अधिक जनसंख्या का मानक निर्धारित है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

नगर निकायों से संबंधित प्रस्ताव

बैठक में निम्नलिखित नगर निकायों के गठन, उत्क्रमण एवं क्षेत्र विस्तार संबंधी प्रस्तावों पर चर्चा की गई

  1. नगर निगम छपरा — क्षेत्र विस्तार।
  2. नगर परिषद सोनपुर — क्षेत्र विस्तार।
  3. नगर पंचायत दरियापुर (बेला) — गठन।
  4. नगर पंचायत तरैया — गठन।
  5. नगर पंचायत बनियापुर — गठन।
  6. नगर पंचायत इसुआपुर — गठन।
  7. नगर पंचायत नगरा — गठन।
  8. नगर पंचायत पानापुर — गठन।
  9. नगर पंचायत गरखा — गठन।
  10. नगर परिषद अमनौर — गठन।
  11. नगर पंचायत रिविलगंज — नगर परिषद में उत्क्रमण।
  12. नगर पंचायत मढ़ौरा — नगर परिषद में उत्क्रमण।
  13. नगर पंचायत मकेर — गठन।
  14. नगर पंचायत परसा — नगर परिषद में उत्क्रमण।
  15. नगर पंचायत दिघवारा — नगर परिषद में उत्क्रमण

बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति

बैठक में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (20 सूत्री) के उपाध्यक्ष-सह-सोनपुर विधायक विनय सिंह, तरैया विधायक जनक सिंह, विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह एवं वीरेंद्र नारायण यादव सहित समिति के अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति से संबंधित सभी जिला एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारीगण भी बैठक में उपस्थित रहे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें