Breaking News

तीन दिवसीय सेवा ज्योति यात्रा का मोटरसाइकिल रैली से हुआ समापन

1 Min Read

Chhapra: जिले में आयोजित तीन दिवसीय सेवा ज्योति यात्रा का समापन आज एक मोटरसाइकिल जागरूकता रैली के साथ हुआ। जिला प्रशासन के निर्देशन में आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य आमजन में सेवा, सहयोग और सामाजिक सहभागिता की भावना को जागृत करना रहा।

SHAILFORD
विज्ञापन

रैली का शुभारंभ राजेंद्र स्टेडियम से सदर एसडीओ द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों थाना चौक, म्युनिसिपल चौक, कचहरी, स्टेशन, साढ़ा ढाला, नेवाजी टोला व मिठवलिया चौक से होती हुई कृष्णा चौक पहुंची और निर्धारित मार्ग से वापस लौटकर संपन्न हुई।

इस मोटरसाइकिल रैली में लगभग 150 नागरिकों और स्काउट एवं गाइड के बच्चों ने हिस्सा लिया। इस तीन दिवसीय अभियान के पहले दिन पैदल यात्रा तथा दूसरे दिन साइकिल यात्रा आयोजित की गई थी। जिला प्रशासन ने अभियान की सफलता के लिए सभी प्रतिभागियों और नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में सक्रिय सहयोग की अपील की।

DOON
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें