Chhapra: सारण जिले में चल रही विभिन्न सड़क परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण (भू-अर्जन) की प्रगति की समीक्षा जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने की। समीक्षा बैठक में उन्होंने मुआवजा भुगतान में तेजी लाते हुए सभी परियोजनाओं में भू-अर्जन की प्रक्रिया को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने का स्पष्ट निर्देश दिया। बैठक में बताया गया कि जिले में अलग-अलग परियोजनाओं और मौजों में भू-अर्जन की प्रक्रिया विभिन्न चरणों में चल रही है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। 6 लेन गंगा ब्रिज परियोजना 6 लेन गंगा ब्रिज परियोजना के तहत एलाइनमेंट में सुधार के बाद संबंधित पंचाटियों को नोटिस निर्गत किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने सभी पंचाटियों का भुगतान शीघ्र सुनिश्चित करने और शेष प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। ‘धमाल 4’ का ट्रेलर रिलीज, फिर कॉमेडी का धमाल मचाएगी अजय देवगन की पलटन एनएच 139W भारतमाला प्रोजेक्ट एनएच 139W भारतमाला प्रोजेक्ट (बाकरपुर-मानिकपुर) के अंतर्गत पिछले एक माह में लगभग 2.75 करोड़ रुपये मुआवजा भुगतान किया गया है। चार मौजों में कुछ रैयतों का भुगतान शेष है। संबंधित रैयतों से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया। शेरपुर-दिघवारा रिंग रोड शेरपुर-दिघवारा रिंग रोड परियोजना में शेष रैयतों से अभिश्रव प्राप्त कर मुआवजा भुगतान में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। Facebook और Instagram हुआ डाउन, परेशान रहे यूजर्स रामजानकी पथ परियोजना रामजानकी पथ परियोजना के अंतर्गत सभी लंबित पंचाटियों से अभिश्रव प्राप्त कर भुगतान सुनिश्चित करने तथा कार्य में तेजी लाने हेतु परियोजना निदेशक, एनएचएआई को निर्देशित किया गया। रिविलगंज-बिसुनपुरा बाईपास रिविलगंज-बिसुनपुरा बाईपास के लिए सदर एवं रिविलगंज अंचल के 18 मौजों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित जमाबंदी को अद्यतन करने और अधिग्रहण प्रक्रिया समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया। आईजीपी जम्मू जोन ने श्री अमरनाथ यात्रा-2026 को लेकर की समीक्षा बैठक अन्य प्रमुख परियोजनाएं छपरा बाईपास से मेडिकल कॉलेज 4 लेन सड़क के लिए भू-अर्जन प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा गया।इसी प्रकार रिविलगंज बाईपास परियोजना, गड़खा बाईपास परियोजना, परसा बाईपास परियोजना, अमनौर बाईपास परियोजना एवं छपरा बाईपास परियोजना में मुआवजा भुगतान और भू-अर्जन कार्य में तेजी लाने का निर्देश जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को दिया गया। जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण से जुड़े सभी कार्यकारी विभागों को निर्देशित किया कि वे भू-अर्जन प्रक्रिया के साथ-साथ निर्माण कार्य को भी समानांतर रूप से गति दें, ताकि परियोजनाओं का लाभ आम जनता को शीघ्र मिल सके। बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, परियोजना निदेशक एनएचएआई, कार्यपालक अभियंता एनएच डिवीजन, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल छपरा एवं सोनपुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता एवं अंचलाधिकारी भी जुड़े।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: सारण जिले में चल रही विभिन्न सड़क परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण (भू-अर्जन) की प्रगति की समीक्षा जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने की। समीक्षा बैठक में उन्होंने मुआवजा भुगतान में तेजी लाते हुए सभी परियोजनाओं में भू-अर्जन की प्रक्रिया को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने का स्पष्ट निर्देश दिया।
बैठक में बताया गया कि जिले में अलग-अलग परियोजनाओं और मौजों में भू-अर्जन की प्रक्रिया विभिन्न चरणों में चल रही है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
6 लेन गंगा ब्रिज परियोजना
6 लेन गंगा ब्रिज परियोजना के तहत एलाइनमेंट में सुधार के बाद संबंधित पंचाटियों को नोटिस निर्गत किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने सभी पंचाटियों का भुगतान शीघ्र सुनिश्चित करने और शेष प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया।
एनएच 139W भारतमाला प्रोजेक्ट (बाकरपुर-मानिकपुर) के अंतर्गत पिछले एक माह में लगभग 2.75 करोड़ रुपये मुआवजा भुगतान किया गया है। चार मौजों में कुछ रैयतों का भुगतान शेष है। संबंधित रैयतों से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया।
1 / 2
विज्ञापन
शेरपुर-दिघवारा रिंग रोड
शेरपुर-दिघवारा रिंग रोड परियोजना में शेष रैयतों से अभिश्रव प्राप्त कर मुआवजा भुगतान में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।
रामजानकी पथ परियोजना के अंतर्गत सभी लंबित पंचाटियों से अभिश्रव प्राप्त कर भुगतान सुनिश्चित करने तथा कार्य में तेजी लाने हेतु परियोजना निदेशक, एनएचएआई को निर्देशित किया गया।
रिविलगंज-बिसुनपुरा बाईपास
रिविलगंज-बिसुनपुरा बाईपास के लिए सदर एवं रिविलगंज अंचल के 18 मौजों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित जमाबंदी को अद्यतन करने और अधिग्रहण प्रक्रिया समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया।
छपरा बाईपास से मेडिकल कॉलेज 4 लेन सड़क के लिए भू-अर्जन प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा गया। इसी प्रकार रिविलगंज बाईपास परियोजना, गड़खा बाईपास परियोजना, परसा बाईपास परियोजना, अमनौर बाईपास परियोजना एवं छपरा बाईपास परियोजना में मुआवजा भुगतान और भू-अर्जन कार्य में तेजी लाने का निर्देश जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को दिया गया।
जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण से जुड़े सभी कार्यकारी विभागों को निर्देशित किया कि वे भू-अर्जन प्रक्रिया के साथ-साथ निर्माण कार्य को भी समानांतर रूप से गति दें, ताकि परियोजनाओं का लाभ आम जनता को शीघ्र मिल सके।
बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, परियोजना निदेशक एनएचएआई, कार्यपालक अभियंता एनएच डिवीजन, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल छपरा एवं सोनपुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता एवं अंचलाधिकारी भी जुड़े।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।