Breaking News

वर्षा से पहले प्रशासन अलर्ट: मई अंत तक पूरे होंगे नाला निर्माण कार्य, डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

4 Min Read

Chhapra: वर्षा ऋतु के दौरान जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का स्थलीय निरीक्षण कर नाला निर्माण एवं सफाई कार्यों की समीक्षा की तथा संबंधित विभागों और एजेंसियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

SHAILFORD
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खनुआ नाला एवं नगर निगम द्वारा निर्माणाधीन सभी नालों के शेष कार्य को मई माह के अंत तक हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया। बुडको को 24×7 आधार पर कार्य कराने तथा जरूरत के अनुसार अतिरिक्त संसाधन लगाने को कहा गया।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

मौना चौक से साढा ढाला के बीच चल रहे नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। वहीं नगरपालिका चौक से मौना चौक तक पुल निर्माण निगम द्वारा प्री-कास्ट ड्रेन निर्माण कराने का निर्देश दिया गया। बताया गया कि प्री-कास्ट संरचना तैयार है और डबल डेकर परियोजना के शेष फाउंडेशन कार्य पूरा होते ही प्राथमिकता के आधार पर नाला निर्माण शुरू किया जाएगा।

SHARDA
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जिन क्षेत्रों में पाइलिंग कार्य पूरा हो चुका है, वहां सड़क एवं नाला निर्माण प्राथमिकता से कराया जाए ताकि बरसात में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न न हो। गांधी चौक से गरखा ढाला की ओर डबल डेकर परियोजना के आर्म एवं रैंप निर्माण में बाधक अतिक्रमण हटाने का निर्देश अंचलाधिकारी सदर को दिया गया।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

जल निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पुल निर्माण निगम को पर्याप्त संख्या में पंप लगाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही बुडको एवं नगर निगम द्वारा भी उच्च क्षमता वाले वाटर पंप की व्यवस्था की गई है।

निरीक्षण के क्रम में साढा ढाला के समीप नाले एवं कलवर्ट की सफाई कार्य का जायजा लेते हुए जिलाधिकारी ने साढा ढाला से जटही पोखरा होते हुए रामनगर ढाला तक नाले की सफाई प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। नगर निगम को भी इसमें आवश्यक सहयोग देने को कहा गया।

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण खनुआ नाला एवं नगर निगम क्षेत्र के सभी नालों की उड़ाही 20 मई तक पूरा कराने का निर्देश दिया। साथ ही नालों से निकाली गई गाद को 24 घंटे के भीतर हटाने, सभी आउटलेट एवं कलवर्ट की सफाई सुनिश्चित करने तथा सफाई कार्य के बाद स्थानीय लोगों का फीडबैक लेकर सोशल ऑडिट कराने का भी निर्देश दिया।

इसके अलावा सफाई एवं उड़ाही कार्य का स्वतंत्र रूप से भौतिक सत्यापन कराने को भी कहा गया। मौना टोला रामनगर से उत्तर दिशा में दूधही पोखरा तक नाले को अतिक्रमण मुक्त कर फिलहाल कच्चे नाले की उड़ाही कराने का भी निर्देश दिया गया।

निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, बुडको के अभियंता, पुल निर्माण निगम के परियोजना अभियंता, पथ निर्माण विभाग एवं नगर निगम के कार्यपालक अभियंता, अंचलाधिकारी सदर छपरा सहित अन्य पदाधिकारी एवं एजेंसी प्रतिनिधि उपस्थित थे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें