Chhapra: लायंस क्लब ऑफ छपरा सारण द्वारा महाराजगंज (गोल्टेनगंज) स्थित आर बी एस पब्लिक स्कूल महाराजगंज परिसर में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्घाटन छपरा के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ एस के पाण्डेय ने फीता काटकर किया। कैंप में क्लब से जुड़े चिकित्सकों की टीम ने लगभग 2700 मरीजों, स्त्री, पुरुष एवं बच्चों की विभिन्न बीमारियों की जांच की। नेत्र रोगों की जांच डॉ एस के पाण्डेय ने की, जबकि दंत रोगों की जांच डॉ ओ पी गुप्ता एवं डॉ अमीषा तिवारी ने की। गठिया, जोड़ों के दर्द एवं फेफड़ों संबंधी रोगों की जांच डॉ यू के पाठक द्वारा की गई। पेट एवं श्वसन संबंधी समस्याओं की जांच डॉ मकेश्वर चौधरी ने की, जबकि महिला रोगों की जांच डॉ संगीता चौधरी द्वारा की गई। शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर डॉ राहुल राज ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव से की मुलाकात इसके अतिरिक्त डॉ एस एस पाण्डेय, डॉ ए के सिंह, डॉ रवि भूषण, डॉ रवि अमृत एवं डॉ एन के द्विवेदी ने सामान्य रोगों की जांच कर उपचार उपलब्ध कराया। गांव-गांव जागरूकता की अलख जगा रहे पीएसपी सदस्य, रात्रि चौपाल से चमकी बुखार को धमकी क्लब की ओर से मरीजों को निःशुल्क दवा भी वितरित की गई। दवा वितरण केंद्र पर लायन आशुतोष शर्मा एवं बी.एन. गुप्ता सक्रिय रहे। युवा शक्ति भारत के भविष्य को नई दिशा दे रही, खेलों में भी बढ़ा रही देश का गौरव : प्रधानमंत्री कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष लायन संजय कुमार आर्या सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी चिकित्सकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की जानकारी जनसंपर्क पदाधिकारी लायन गणेश पाठक ने दी।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: लायंस क्लब ऑफ छपरा सारण द्वारा महाराजगंज (गोल्टेनगंज) स्थित आर बी एस पब्लिक स्कूल महाराजगंज परिसर में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्घाटन छपरा के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ एस के पाण्डेय ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन
कैंप में क्लब से जुड़े चिकित्सकों की टीम ने लगभग 2700 मरीजों, स्त्री, पुरुष एवं बच्चों की विभिन्न बीमारियों की जांच की। नेत्र रोगों की जांच डॉ एस के पाण्डेय ने की, जबकि दंत रोगों की जांच डॉ ओ पी गुप्ता एवं डॉ अमीषा तिवारी ने की। गठिया, जोड़ों के दर्द एवं फेफड़ों संबंधी रोगों की जांच डॉ यू के पाठक द्वारा की गई। पेट एवं श्वसन संबंधी समस्याओं की जांच डॉ मकेश्वर चौधरी ने की, जबकि महिला रोगों की जांच डॉ संगीता चौधरी द्वारा की गई।
कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष लायन संजय कुमार आर्या सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी चिकित्सकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की जानकारी जनसंपर्क पदाधिकारी लायन गणेश पाठक ने दी।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।