– वेनेजुएला भूकंप : भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत राहत सामग्री लेकर रवाना हुए वायुसेना के दो विमान सारण, 25 मार्च (हि.स.)। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित पर्यवेक्षण गृह सह बाल सुधार गृह का जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और बच्चों के शैक्षणिक सुधार को लेकर कई दिशा-निर्देश जारी किए। सद्दगुरु जग्गी वासुदेव पटना तीन दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत सुरक्षा के प्रति सख्त रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी ने मुख्यालय स्तर से लगे सीसीटीवी कैमरों में आ रही तकनीकी खराबी को आज ही दुरुस्त कराने का आदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों के बीच उम्र के अंतर को देखते हुए 12 से 14 वर्ष के बच्चों को बड़े बच्चों से अलग रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि छोटे बच्चों का मानसिक व शारीरिक विकास सुरक्षित वातावरण में हो सके।जिलाधिकारी ने उनके शैक्षणिक स्तर और कौशल विकास हेतु एक विशेष कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अनपढ़ बच्चों को तीसरी कक्षा तथा अन्य बच्चों को उनकी योग्यता अनुसार पाँचवीं, आठवीं, दसवीं और बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण कराने का लक्ष्य रखा जाए। इसके लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे विषयवार योग्य शिक्षकों का रोस्टर बनाकर नियमित कक्षाएं संचालित करना सुनिश्चित करें। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा परिसर, भवन और किचन की नियमित स्वच्छता पर बल देते हुए डीएम ने कहा कि बच्चे यहाँ से शिक्षित और अनुशासित होकर निकलें ताकि समाज में प्रतिष्ठित जीवन जी सकें। निरीक्षण के समय बाल संरक्षण पदाधिकारी, अधीक्षक और सुरक्षा बल उपस्थित थे।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
सारण, 25 मार्च (हि.स.)। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित पर्यवेक्षण गृह सह बाल सुधार गृह का जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और बच्चों के शैक्षणिक सुधार को लेकर कई दिशा-निर्देश जारी किए।
सुरक्षा के प्रति सख्त रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी ने मुख्यालय स्तर से लगे सीसीटीवी कैमरों में आ रही तकनीकी खराबी को आज ही दुरुस्त कराने का आदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों के बीच उम्र के अंतर को देखते हुए 12 से 14 वर्ष के बच्चों को बड़े बच्चों से अलग रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि छोटे बच्चों का मानसिक व शारीरिक विकास सुरक्षित वातावरण में हो सके।जिलाधिकारी ने उनके शैक्षणिक स्तर और कौशल विकास हेतु एक विशेष कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अनपढ़ बच्चों को तीसरी कक्षा तथा अन्य बच्चों को उनकी योग्यता अनुसार पाँचवीं, आठवीं, दसवीं और बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण कराने का लक्ष्य रखा जाए। इसके लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे विषयवार योग्य शिक्षकों का रोस्टर बनाकर नियमित कक्षाएं संचालित करना सुनिश्चित करें।
परिसर, भवन और किचन की नियमित स्वच्छता पर बल देते हुए डीएम ने कहा कि बच्चे यहाँ से शिक्षित और अनुशासित होकर निकलें ताकि समाज में प्रतिष्ठित जीवन जी सकें। निरीक्षण के समय बाल संरक्षण पदाधिकारी, अधीक्षक और सुरक्षा बल उपस्थित थे।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ