Breaking News

जेपीयू के राजेन्द्र कॉलेज में वोकेशनल दीक्षारम्भ, छात्रों के लिए ड्रेस कोड लागू

1 Min Read

CHHAPRA: जयप्रकाश विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई राजेन्द्र कॉलेज में सोमवार को व्यावसायिक विषयों के विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वोकेशनल डायरेक्टर प्रो. अजीत कुमार तिवारी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कुलपति प्रो. परमेन्द्र कुमार वाजपेई के विशेष प्रयासों से कॉलेज में वोकेशनल की पढ़ाई शुरू हुई है।

उन्होंने कहा कि इन पाठ्यक्रमों से रोजगार के असीम अवसर मिलते हैं, बशर्ते विद्यार्थी अपने हुनर और कौशल को विकसित करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. संजय कुमार ने लैब और शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने का भरोसा दिया तथा विद्यार्थियों के लिए ड्रेस कोड और स्वच्छ पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की घोषणा की। मंच संचालन डॉ. प्रशांत सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. देवेश रंजन ने किया।

DOON
विज्ञापन

इस अवसर पर बायोटेक्नोलॉजी कोर्स को-ऑर्डिनेटर डॉ ज्योत्सना त्रिपाठी, बीएमसी को-ऑर्डिनेटर डॉ सुनील प्रसाद बीसीए शिक्षक अभिनंदन कुमार, बीबीए शिक्षक सुबोध कुमार, मो.साहीद अली, विश्वविजय सिंह सहित बीसीसी,बीबीए, बीएमसी, बायोटेक्नोलॉजी विषय के दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें