Chhapra: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रोफेसर अमर नाथ प्रसाद, उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद यादव, सचिव सुरेश प्रसाद सिंह, सह-सचिव डॉ. सुधांशु शेखर, सदस्य सुरभित दत्त, पूर्णेंदु रंजन, दीप माला एवं रजनीश सुधाकर द्वारा भारत माता के पूजन से हुआ। भारत माता पूजन के उपरांत समिति के अध्यक्ष डॉ. अमर नाथ प्रसाद द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात प्रभारी प्रधानाचार्य राजेश कुमार पाठक द्वारा अतिथियों का परिचय कराया गया। समारोह के दौरान भैया-बहनों को गणतंत्र की प्राप्ति हेतु अपने प्राण न्यौछावर करने वाले देशभक्तों के बलिदान को स्मरण करने का संदेश दिया गया। साथ ही गणतंत्र की रक्षा, भारत की अखंडता को सुदृढ़ करने तथा देश को विश्व गुरु बनाने के संकल्प पर बल दिया गया। बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में जय प्रकाश विश्वविद्यालय मुख्यालय पर शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय के भैया-बहनों द्वारा राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत अनेक सांस्कृतिक एवं साहसिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें दर्शकों ने तालियों और उत्साहवर्धन से सराहा। विद्यालय के मीडिया प्रभारी अनिल कुमार आजाद ने बताया कि पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार द्वारा तैयार की गई थी। जलालपुर में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग, सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने लोकसभा में उठाया मुद्दा मंच संचालन मणि भूषण सिंहा के निर्देशन में भैया नमन, भैया अमृत एवं बहन अनुष्का ने किया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन कन्या भारती की बहन स्नेहा कर्ण द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य-बंधु एवं भगिनी, भैया-बहन, अभिभावकगण तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहे। Har Ghar Tiranga | समाहरणालय परिसर से निकली तिरंगा साइकिल रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रोफेसर अमर नाथ प्रसाद, उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद यादव, सचिव सुरेश प्रसाद सिंह, सह-सचिव डॉ. सुधांशु शेखर, सदस्य सुरभित दत्त, पूर्णेंदु रंजन, दीप माला एवं रजनीश सुधाकर द्वारा भारत माता के पूजन से हुआ।
विज्ञापन
भारत माता पूजन के उपरांत समिति के अध्यक्ष डॉ. अमर नाथ प्रसाद द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात प्रभारी प्रधानाचार्य राजेश कुमार पाठक द्वारा अतिथियों का परिचय कराया गया। समारोह के दौरान भैया-बहनों को गणतंत्र की प्राप्ति हेतु अपने प्राण न्यौछावर करने वाले देशभक्तों के बलिदान को स्मरण करने का संदेश दिया गया। साथ ही गणतंत्र की रक्षा, भारत की अखंडता को सुदृढ़ करने तथा देश को विश्व गुरु बनाने के संकल्प पर बल दिया गया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय के भैया-बहनों द्वारा राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत अनेक सांस्कृतिक एवं साहसिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें दर्शकों ने तालियों और उत्साहवर्धन से सराहा।
विज्ञापन
विद्यालय के मीडिया प्रभारी अनिल कुमार आजाद ने बताया कि पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार द्वारा तैयार की गई थी।
मंच संचालन मणि भूषण सिंहा के निर्देशन में भैया नमन, भैया अमृत एवं बहन अनुष्का ने किया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन कन्या भारती की बहन स्नेहा कर्ण द्वारा प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य-बंधु एवं भगिनी, भैया-बहन, अभिभावकगण तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।