Chhapra: वन महोत्सव सप्ताह के अन्तर्गत आज राजेन्द्र कॉलेज, छपरा में भाषण प्रतियोगिता एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें एन०एस०एस० कार्यक्रम पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में स्वयं सेवक छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
एन. एस. एस. के विश्वविद्यालय समन्वयक प्रो० हरिश्चन्द्र और प्राचार्य प्रो० संजय कुमार के दिशा निर्देशन में आयोजित आज के कार्यक्रम में सर्वप्रथम 11:30 बजे तत्क्षण भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें 18 छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की। तत्पश्चात महाविद्यालय परिसर में आम, नींबू, गुड़हल, अशोक, अमरूद आदि के पौधे रोपे गए।
अपने संदेश में प्राचार्य प्रो० संजय कुमार ने वृक्षारोपण को पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी बताया और पौधों को रोपने के साथ-साथ उनकी देखभाल भी करने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान एन०एस०एस० के कार्यक्रम पदाधिकारीगण डॉ० तनु गुप्ता, डॉ० ऋचा मिश्रा एवं डॉ० बी० एस० साहू की सक्रिय उपस्थिति रही तथा डॉ० इकबाल जफर अंसारी एवं पूर्व जिला नोडल अधिकारी डॉ. अनुपम कुमार सिंह का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम के सफल संयोजन-संचालन में एन.एस.एस. के कार्यक्रम पदाधिकारियों के साथ विद्यार्थियों की सार्थक एवं सक्रिय सहभागिता रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान एन.एस.एस. के छात्र-छात्राओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।



















