Breaking News

नव सम्बद्ध कॉलेजों के मुद्दे पर मंत्री से मिले डॉ राहुल राज

3 Min Read

Patna: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी, शिक्षाविद् एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ राहुल राज ने बिहार सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री संजय सिंह टाइगर से पटना में शिष्टाचार मुलाकात कर जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा अंतर्गत नव सम्बद्धता प्राप्त महाविद्यालयों की गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाया।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

डॉ राहुल राज ने मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा द्वारा सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण करते हुए संबंधित महाविद्यालयों की स्थलीय जांच रिपोर्ट काफी पहले ही उपलब्ध करा दी गई थी तथा नियमानुसार राज्य सरकार एवं विश्वविद्यालय द्वारा सम्बद्धता भी प्रदान कर दी गई है। इसके बावजूद वर्तमान शैक्षणिक सत्र में विश्वविद्यालय के ऑनलाइन नामांकन पोर्टल (UMIS Portal) पर इन नव सम्बद्धता प्राप्त महाविद्यालयों का नाम प्रदर्शित नहीं किया गया है, जिससे हजारों विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का भविष्य अधर में लटक गया है।

उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही पोर्टल पर इन महाविद्यालयों को नहीं जोड़ा गया तो पूरा शैक्षणिक सत्र प्रभावित हो जाएगा, जिससे शिक्षण व्यवस्था, कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों के समक्ष गंभीर आर्थिक एवं प्रशासनिक संकट उत्पन्न हो सकता है। यह केवल संस्थानों का नहीं, बल्कि उच्च शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी प्रश्न है।

DOON
विज्ञापन

डॉ राहुल राज ने मंत्री से आग्रह किया कि छात्रों एवं शिक्षकों के हित में त्वरित हस्तक्षेप करते हुए सभी नव सम्बद्धता प्राप्त महाविद्यालयों का नाम UMIS Portal पर अविलंब प्रदर्शित कराने हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं, ताकि नामांकन प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

मंत्री संजय सिंह टाइगर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित करने की बात कही।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

शिक्षक साथियों ने इस त्वरित पहल की सराहना करते हुए कहा कि डॉ राहुल राज हमेशा शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं शिक्षण संस्थानों की समस्याओं के समाधान हेतु संघर्षरत रहे हैं और आगे भी शिक्षा जगत के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ते रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की आवाज को वे सदैव सरकार तक मजबूती से पहुंचाने का कार्य करते रहेंगे।

इस अवसर पर डॉ राहुल राज के साथ वित्त रहित शिक्षक नेता डॉ रवि रंजन यादव, शिक्षक नेता डॉ पंकज प्रसाद, प्रकाश कुमार सिंह (संयुक्त सचिव, BSTA छपरा), प्रभु बैठा, पाण्डेय जी समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें