Breaking News

विश्व पर्यावरण दिवस: छपरा व्यवहार न्यायालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छपरा व्यवहार न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सारण के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीत कुमार गर्ग ने किया।

SHAILFORD
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने न्यायालय परिसर में फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के साथ अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रविरंजन प्रसाद सिंह, न्यायिक पदाधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं न्यायालय के कर्मचारीगण भी शामिल हुए। सभी ने सिविल कोर्ट परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया। उपस्थित लोगों ने वृक्षारोपण को जनआंदोलन का स्वरूप देने की आवश्यकता पर बल दिया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने न्यायालय परिसर को हरित बनाने के साथ-साथ समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश भी दिया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें